Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला निर्वाचन अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा समयबद्धता के साथ सभी कार्यों को पूर्ण करें
  • अल्मोड़ा

जिला निर्वाचन अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा समयबद्धता के साथ सभी कार्यों को पूर्ण करें

RNS INDIA NEWS 13/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ बीवीआरसी पुरषोत्तम ने अल्मोड़ा में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर तथा अल्मोड़ा के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा, विनीत तोमर ने जनपद की निर्वाचन संबंधी तैयारियों का प्रस्तुतिकरण किया तथा एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस प्रशासन की तैयारियों का प्रस्तुतिकरण किया साथ ही अन्य जनपदों के संबंधित अधिकारियों ने भी अपने अपने जनपदों में की जा रही तैयारियों का प्रस्तुतिकरण किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाए जाने के लिए प्लान तैयार कर सभी कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर पिछली बार मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां पर विशेष प्रयास किए जाएं, जिससे मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जनपदों से बाहर रहते हैं, उन्हें मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने निर्देश दिए 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए यह सुनिश्चित करें कि उनका मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव की अपेक्षा बढ़े। उन्होंने स्वीप गतिविधियों को बढ़ाए जाने एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि सभी पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी, शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ने पर भी कार्य किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा समयबद्धता के साथ सभी कार्यों को पूर्ण करें। सभी कार्मिकों के प्रशिक्षण, एआरओ का चयन के संबंध में पूर्ण तैयारी करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड विजय जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह, जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह, एसपी बागेश्वर अक्षय कोण्डे, मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी चंपावत, पिथौरागढ़ समेत सभी चार जिलों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बिजली के दाम बढ़ने से फिर झटका, ऊर्जा निगम सुनवाई का दे रहा मौका
Next: श्मशान घाट पर स्वयं के खर्चे से कमरा बनाने की अनुमति मांगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.