Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में प्री-मानसून ने कहर बरपा दिया
  • देहरादून

उत्तराखंड में प्री-मानसून ने कहर बरपा दिया

RNS INDIA NEWS 10/06/2021
rns featured image new

देहरादून। बुधवार रात और गुरुवार की सुबह उत्तराखंड में प्री-मानसून ने कहर बरपा दिया है। राज्य के कुमाऊं मंडल में बरसाती नाले ऊफान पर हैं। भूस्खलन की वजह से कई हाईवे बंद हो गए हैं। राजधानी देहरादून में बुधवार देर रात भारी बारिश हुई। जिससे रायपुर के आगे मालदेवता में सडक़ पर भारी मलबा आ गया। यहां कई घरों में मलबा घुस गया है।

मालदेवता में किसी नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल गुरुवार को दून में बारिश रुकी हुई है और बादल छाए हुए हैं। इसी तरह कुमाऊं और गढ़वाल के लगभग सभी इलाकों में कहीं बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। हरिद्वार में भी बादल छाए हुए हैं। यहां लोग उमस से परेशान हैं।

चंपावत जिले में बारिश से बोल्डर व मलबा आने से पूर्णागिरी मार्ग बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से ककराली गेट बैरियर में वाहन की कतार लग गई है। वहीं टनकपुर के चुका क्षेत्र में पोथ ग्राम पंचायत के लडिय़ालसेरा में बरसाती नाला ऊफान पर आ गया। जिससे खेत और फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई घरों में मलबा घुस गया है। स्वालां और भारतोली के पास बारिश से मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे सुबह से बंद हो गया है।

प्रचंड गर्मी के बीच फिर शुरू हुईं वनाग्नि की घटनाएं
एक बार फिर गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। इससे वनाग्नि की घटनाएं बढऩे लगी हैं। चालू जून माह में बुधवार को गढ़वाल क्षेत्र में पहली वनाग्नि की घटना रिपोर्ट की गई है। जबकि एक जून से नौ जून तक कुमाऊं परिक्षेत्र में वनाग्नि की चार घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इस तरह वनाग्नि की पांच घटनाओं में अब तक इस माह कुल 3.25 हेक्टयर वन संपदा नष्ट हो चुकी है।
जून माह वनाग्नि की घटनाओं के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है। लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश के बाद काफी हद तक वनों में आग लगने की घटनाओं पर विराम लगा हुआ था। लेकिन एक बार फिर से मौसम में आई गर्मी के बाद वनाग्नि की घटनाएं बढऩे लगी हैं। एक जून से 9 जून तक प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं वन परिक्षेत्र में वनाग्नि की कुल पांच घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं।
इनमें एक घटना गढ़वाल परिक्षेत्र में घटित हुई, जिसमें 0.5 हेक्टेयर सिविल वन जला है। वहीं कुमाऊं में घटित वनाग्नि की चार घटनाओं में 2.5 हेक्टयर आरक्षित वन क्षेत्र और 0.75 हेक्टयर सिविल वन क्षेत्र जला है। वनों में आग लगने की घटनाओं के यह आंकड़े मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन की ओर से जारी किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी को हटाने का लिया निर्णय, प्रत्येक विकासखंड में मिलेगा किसानों को एक यूटिलिटी वाहन
Next: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: आज आए 388 नए मामले, 15 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.