Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में ऑनलाइन टैक्सी लाइसेंस निरस्त करे सरकार
  • देहरादून

उत्तराखंड में ऑनलाइन टैक्सी लाइसेंस निरस्त करे सरकार

RNS INDIA NEWS 31/07/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। गढ़वाल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन ने ऑनलाइन टैक्सी सर्विस के संचालन को अनुमति देने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया है। टैक्सी संचालकों ने एक स्वर में उत्तराखंड में ऑनलाइन टैक्सी सर्विस का लाइसेंस निरस्त करने की मांग उठाई है। रविवार को आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश में गढ़वाल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने कहा कि ऑनलाइन टैक्सी सर्विस को उत्तराखंड से खदेड़ने के लिए आंदोलन के साथ-साथ न्यायालय की शरण भी ली जाएगी। सरकार ने इसे उत्तराखंड में लाइसेंस देकर स्थानीय टैक्सी-मैक्सी संचालकों के हितों के साथ कुठाराघात किया है। इसके चलते पूर्व से आर्थिक मंदी झेल रहे टैक्सी-मैक्सी संचालकों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है। कहा कि सोमवार को इस मामले को लेकर शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की जाएगी। मौके पर सचिव बिजेंद्र कंडारी, सह सचिव रमेश सिंह रावत, जौलीग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक एवं मालिक समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, टाटा सूमो जीप कमांडर एसोसिएशन ऋषिकेश के सचिव राधेश्याम व्यास, कोषाध्यक्ष दिनेश कोठियाल, ऋषिकेश डीलक्स टैक्सी मैक्सी ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत डग, सचिव ललित सक्सेना, सह सचिव सोमेंद्र बासु, नीलकंठ टाटा सुमो जीप कमांडर कल्याण समिति अध्यक्ष सोनू डंगवाल, टूरिस्ट टैक्सी ओनर्स एसोसिएशन लक्ष्मण झूला के अध्यक्ष राजेश कंडारी, इनोवा टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन के सचिव नवीन सेमवाल, दून थ्रीव्हीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र लांबा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तथाकथित बाबा ने महिला से की छेड़छाड़
Next: मुख्यमंत्री धामी ने खुद से खनन प्रेमी होने का टैग हटा लिया है: हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.