Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में हटाई गई आचार संहिता
  • देहरादून

उत्तराखंड में हटाई गई आचार संहिता

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
default featured image

देहरादून।  प्रदेश में अब विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ सकेंगे। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद आदर्श आचार संहिता भी निष्प्रभावी हो गई है। निर्वाचन आयोग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि 08 जनवरी 2022 को निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य में आदर्श आचार संहित प्रभावी हो गयी थी। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार समस्त संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतगणना परिणाम घोषित किये गये है। राज्य में अब क्योंकि निर्वाचन की प्रक्रिया खत्म हो गई है, इसलिए आदर्श आचार सहिता निष्प्रभावी हो गयी है। आयोग ने इस संबंध में शासन को सभी विभागों और कार्यालयों को जरूरी निर्देश देने को कहा है। बता दें कि पूर्व में शासन स्तर से कई नई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाने के कारण करीब दो माह से विकास कार्य थमे हुए थे। यहां तक कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से चल रहे कार्य भी रुक गए थे। आचार संहिता हटने के साथ ही पिछले दो महीने से रुके पड़े विकास कार्यों को फिर से रफ्तार देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लंबे समय से लंबित विकास के कई नए प्रोजेक्ट भी शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक अमला अब फिर से लंबित परियोजनाओं की फाइलों को खंगालने में जुट गया है, चारधाम यात्रा की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदाई के दौरान मेहमानों से मारपीट
Next: वर्तमान राजनैतिक परिप्रेक्ष्य में कांंग्रेस कार्यकर्ता धैर्य से लें काम, बनाएं रखें एकजुटता : पीताम्बर पाण्डे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

श्रमिकों ने कंपनी पर वेतन भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
  • यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.