Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वर्तमान राजनैतिक परिप्रेक्ष्य में कांंग्रेस कार्यकर्ता धैर्य से लें काम, बनाएं रखें एकजुटता : पीताम्बर पाण्डे
  • अल्मोड़ा

वर्तमान राजनैतिक परिप्रेक्ष्य में कांंग्रेस कार्यकर्ता धैर्य से लें काम, बनाएं रखें एकजुटता : पीताम्बर पाण्डे

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
IMG-20220312-WA0103

अल्मोड़ा। आज प्रेस को जारी एक बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं का आह्वाहन करते हुए कहा कि वर्तमान के राजनीतिक परिणाम जो जनता ने दिये है उसे हमें स्वीकार करते हैं। कांंग्रेस जिलाध्यक्ष ने जनपद के सभी पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों को उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने जनपद की सभी विधानसभाओं के कांंग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओंं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कांंग्रेसजनों ने कांंग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रयास किया। लेकिन वर्तमान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा धनबल का उपयोग कर सत्ता काबिज करने में सफलता प्राप्त की गयी जो कि हम सबके लिए दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिन्ता का विषय है। यह सत्य है कि आज पूरे प्रदेश की जनता महंगाई,शिक्षित युवा बेरोजगारी से एवं छोटे बड़े व्यापारी सरकार की वर्तमान नीतियों से त्रस्त हैं तथा पूरे क्षेत्रों का विकास भी इन विगत पांच वर्षों में अवरूद्ध हुआ है। इसके बाद भी भाजपा के छलावे में आकर जनता ने भाजपा को पूर्ण जनादेश दिया है इसे हम सबको स्वीकार करना चाहिए। कांंग्रेस जिलाध्यक्ष ने सभी विधानसभाओं के कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि हमें हतोत्साहित ना होकर एकजुटता का परिचय देने की आवश्यकता है तथा प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर विपक्ष की भूमिका निभाते हुए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें वर्तमान चुनाव परिणामों को भूलते हुए 2024 एवं भविष्य में होने वाले निकाय एवं लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करनी होगी। उन्होंने समस्त जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा चुनाव में ईमानदारी से काम करने के लिए सभी कार्यकर्ताओंं को धन्यवाद भी प्रेषित किया और कहा कि होली के बाद शीघ्र ही प्रत्येक विधानसभा में कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं के साथ बैठकें कर हार जीत की समीक्षा एवं भविष्य की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में हटाई गई आचार संहिता
Next: पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड के डीआइजी नीलेश आनंद भरणे को पीएचडी अवार्ड प्रदान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
  • यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.