Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ा

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
rns featured image new

देहरादून। राज्य सरकार ने उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया। अब शादी-समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों व कैटरिंग स्टाफ को राहत दी है। वैक्सीन के दो डोज का प्रमाण पत्र दिखाने पर समारोह में शामिल होने की अनुमति होगी। सोमवार को मुख्य सचिव एसएस संधु ने यह आदेश किए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड कर्फ्यू का यह आदेश 21 सितंबर सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।
इस बार सरकार ने शादी-समारोह में शामिल होने वाले व्यक्तियों के लिए आरटीपीसीआर की 72 घंटें पूर्व की नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्य बाध्यता को खत्म कर दिया है। हालांकि, समारोह में क्षमता के 50 फीसदी मेहमानों के शामिल होने की अनुमति रहेगी। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने वैक्सीन की दो डोज लगा ली हैं वे इसके प्रमाण पत्र के आधार पर शामिल हो सकेंगे, जबकि एक डोज वैक्सीन वालों को कोरोना की 72 घंटे पूर्व की नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता अभी बरकरार रखी है।
वैडिंग प्वाइंट प्रबंधन और कैटरिंग स्टाफ में लगे कर्मचारियों पर भी यह व्यवस्था लागू होगी। वहीं, बाहरी प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों के पास यदि वैक्सीन का दो डोज प्रमाण पत्र है तो वे इसके आधार पर राज्य में प्रवेश कर सकेंगे। सरकार ने अन्य शर्तें पूर्व की भांति यथावत की हैं। सरकार ने प्रशासन-पुलिस को निर्देशित किया है कि वह कोविड गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करवाएं। कहा कि मास्क के बिना घर से निकलने वाले लोगों का चालान काटा जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विराट कोहली देंगे इस्तीफा! रोहित शर्मा हो सकते हैं भारतीय टीम के नए कप्तान
Next: 15 दिन में विभिन्न क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रा साउण्ड हेतु विशेष अभियान चलाया जाय: जिलाधिकारी वन्दना सिंह

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.