Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 15 दिन में विभिन्न क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रा साउण्ड हेतु विशेष अभियान चलाया जाय: जिलाधिकारी वन्दना सिंह
  • अल्मोड़ा

15 दिन में विभिन्न क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रा साउण्ड हेतु विशेष अभियान चलाया जाय: जिलाधिकारी वन्दना सिंह

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
Vandana Singh DM

बिना डाक्टरी सलाह के गर्भ निरोधक दवाइयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस निरस्त करने के दिए निर्देश

 

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आज स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की गयी। पीसीपीएनटीडी, जिला सलाकार समिति की बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक 15 दिन में विभिन्न क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रा साउण्ड हेतु विशेष अभियान चलाया जाय जिससे गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रा साउण्ड कराने के लिये दूर न जाना पड़े। उन्होंने राजकीय सचल वाहन में स्थापित अल्ट्रा साउण्ड मशीन से अल्ट्रा साउण्ड करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि यह अभियान माह अक्टूबर से प्रारम्भ किया जाय और इसका रोस्टर भी निर्धारित कर दिया जाय। मेडिकल स्टोर पर बिना डाक्टरी सलाह के बिकने वाली गर्भ निरोधक दवाईयों पर अंकुश लगाने के निर्देश उन्होंने दिये और कहा कि ऐसे मेडिकल स्टोर के संचालकों के लाइसेंस निरस्त किये जाय।
बैठक में उन्होंने ज्यादा लिंगानुपात वाले क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में एक कार्यशाला करने के निर्देश दिये जिसमें आशा, एएनएम को मातृत्व एवं बाल विकास पर प्रशिक्षण दिलाया जा सके। इस दौरान उन्होंने शिशु एवं मातृ मृत्युदर को कम करने हेतु समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों को गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण कर उनकी काउसिलिंग करने के निर्देश दिये और यह भी निर्देश दिये कि जब भी गर्भवती महिलायें चिकित्सालय में अपना चैकअप कराने आती है तो उस समय उन्हें भली-भॉति परामर्श दिया जाय।
उन्होंने कहा कि शिशु एवं मातृ मृत्यु के उपरान्त होने वाले ऑडिट को भी मुख्य चिकित्साधिकारी अपने स्तर से भी भली-भॉति करने के बाद जिला कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने कई अन्य बिन्दुओं पर भी चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ा
Next: शिक्षा मंत्री ने किया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन का निरीक्षण

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-02 at 17.09.04_11zon
  • अल्मोड़ा

4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-02 at 16.53.48_11zon
  • अल्मोड़ा

वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.