Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, जोत सिंह बिष्ट ने चुनाव के बाद छोड़ा ‘हाथ’
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, जोत सिंह बिष्ट ने चुनाव के बाद छोड़ा ‘हाथ’

RNS INDIA NEWS 06/05/2022
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया। बिष्ट ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के ही कुछ नेताओ पर भितरघात करने का आरोप लगाया है। बिष्ट ने बताया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओ द्वारा खुलेआम भाजपा प्रत्याशी के लिये काम किया गया। प्रचार किया और धन भी बांटा। इनके खिलाफ शिकायत की गई तो नेतृत्व ने कार्रवाई तक नहीं की। बकौल बिष्ट, मेरा मन बेहद आहत है आज की तारीख से मेरा कांग्रेस से कोई संबंध नही रह गया है।
इस्तीफे के बाबत पूछने पर बिष्ट ने दो टूक कहा कि मैं कोई वेतन-पेंशन भोगी कर्मचारी नहीं हूं जो इस्तीफे की औपचारिकता करता रहूं। मैं वैचारिक रूप से कांग्रेस से 40 साल से जुड़ा रहा था। अब चूंकि विचार नही दिख रहा है, इसलिए अब कांग्रेस में नहीं रह सकता। बता दें कि उन्होंने धनोल्टी से विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने फेसबुक पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि मैं पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।

दिग्गज कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर लिखा, ‘मा. सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, श्री हरीश रावत, श्री यशपाल आर्य जी, श्री करण महरा जी, श्री प्रीतम सिंह चौहान जी एवं उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ/कनिष्ठ सहयोगी साथियों के संज्ञानार्थ! आप सबके स्नेह एवं सहयोग से मैंने अपने राजनीतिक जीवन के 40 वर्षों का सफर तय किया है। आज आप सभी साथियों को अत्यंत दुखी मन से सूचित कर रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से चल रहे अंतर्कलह, अनुशासन हीनता, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी व एक तरफा फैसलों के चलते पार्टी का भविष्य अनिश्चितता की ओर जा रहा है। नेतृत्व की पांत में बैठे लोग लगातार हार के बाद भी सबक लेने के बजाय व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसमें मुझे अब दूर दूर तक सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिखाई देती है, इसलिए किसी पर किसी प्रकार का व्यक्तिगत आरोप न लगाकर तथा कोई व्यक्तिगत दुर्भावना रखे बिना मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा शटल सेवा को पार्किंग नहीं देने पर सभासद मोनू और नगरपालिका आमने-सामने
Next: चम्‍पावत में धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी भरेंगी हुंकार, धामी के लिए परीक्षा से कम नहीं है उपचुनाव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.