Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी की मांग
  • देहरादून

उत्तराखंड में बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी की मांग

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
default featured image

देहरादून। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते उत्तराखंड राज्य के सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या आमतौर पर देखी जाती रही है। इसे देखते हुए राज्य सरकार सीमा क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए तमाम कोशिशें भी कर रही है, लेकिन मोबाइल नेटवर्क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की और प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश में बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी को लेकर बात की। इससे पहले अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता से मोबाइल नेटवर्क और टावर की समस्याओं से जुड़े सुझाव मांगे थे। जनता से आए सुझाव में से करीब 200 सुझावों का पत्र बनाकर अनिल बलूनी ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान बलूनी और रवि शंकर प्रसाद के बीच उत्तराखंड राज्य की दूरसंचार समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। यही नहीं, राज्य के सीमात क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्किंग की समस्या को अवगत कराते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं के निस्तारण का अनुरोध भी किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दिए चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय गैरसैंण में बनाने के निर्देश
Next: डंपिंग जोन में मलबा डाल रहा ट्रक नदी में गिरा, दो लोग लापता

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अल्मोड़ा शाखा का समर्थन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.