Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 27 सूत्रीय मांगों पर अड़े
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 27 सूत्रीय मांगों पर अड़े

RNS INDIA NEWS 23/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-23 at 15.32.56_11zon

अल्मोड़ा। लंबे समय से लंबित मांगों के पूरा न होने से राजकीय डिप्लोमा इंजीनियर्स में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के द्वितीय चरण के आंदोलन के तहत शाखा अल्मोड़ा द्वारा शक्ति सदन में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई।

हड़ताल कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता सहायक अभियंता पुनीता रानी ने की। इस दौरान महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई गई। प्रमुख मांगों में 10 वर्ष में प्रथम एसीपी के रूप में 5400 ग्रेड पे, 2006 से चली आ रही कनिष्ठ अभियंता पद की वेतन विसंगति को दूर करना, पूर्व व्यवस्था के अनुसार 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर क्रमशः 5400, 6600 और 8700 ग्रेड पे प्रदान करना, जल निगम और जल संस्थान का एकीकरण, सहायक अभियंता से उच्च पदों पर पदोन्नति के लिए समानांतर व्यवस्था लागू करना तथा पुरानी पेंशन योजना लागू करना शामिल है।

बैठक में मौजूद इंजीनियर्स ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रखी जाएगी। आंदोलन को लेकर कर्मचारियों में एकजुटता भी दिखाई दी।

बैठक में मंडल सचिव कुमाऊं दीपक मटियाली, कुमाऊं मंडल महामंत्री लोनिवि हिमांशु जोशी, शाखा अध्यक्ष पूरन रावत, शाखा सचिव हितांशी नैलवाल, जनपद अध्यक्ष लोनिवि गणेश जोशी, जनपद अध्यक्ष सिंचाई विभाग जीवेश वर्मा, के जी गोस्वामी, आलोक ओली, रवि दानी, मनीष कुमार, विपिन चंद्र तिवारी, विशाखा पंत, ललिता पनेरु दानी, स्वाती पटवाल, दिव्या बिष्ट, तनुजा राणा गैड़ा, प्रदीप जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 मार्च
Next: धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर अल्मोड़ा में कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.