Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वालों की होगी जांच, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वालों की होगी जांच, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट

RNS INDIA NEWS 29/11/2021
rns featured image new

देहरादून: कोरोना महामारी की दस्तक ने एक बार फिर से दुनिया को हिला कर रख दिया है। संक्रमण के मामले बढ़ने से उत्तराखंड में भी चिंता शुरू हो गई है। उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीजी हेल्थ डॉ तृप्ति बहुगुणा ने सभी जिलों को राज्य के बाहर से आने वालों पर निगरानी रखने को कहा है। बॉर्डर पर कोरोना टेस्ट के भी निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में बीते दिनों में अचानक से कोविड का खतरा बढ़ा है। पहले एफआरआइ में 11 आइएफएस अफसर कोरोना संक्रमित निकले थे। इसके बाद से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे। बता दें कि हाल ही में साउथ अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट पाया गया है। इसके बाद अन्य देशों से आने वाले यात्रियों को लेकर भारत में भी टेंशन बढ़ गई है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा ने रविवार को निदेशक गढ़वाल और कुमाऊं के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। इस दौरान सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी भी उनसे जुड़े। डीजी बहुगुणा ने नए वैरिएंट के प्रभाव को रोकने के लिए तैयारी करने की बात कही। साथ ही कहा कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।

डा. तृप्ति बहुगणा ने निर्देश दिए कि बाहरी राज्यों से आने वालों में लक्षण दिखते ही टेस्टिंग हो। संक्रमण की पुष्टि होते ही उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटाइन रखा जाए। विशेषज्ञों की मानें तो हर किसी का कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर है। इधर, ऊधमसिंहनगर जिले में कांगो से लौटे एक युवक व परिवार के पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिर भी इन्हें सात दिनों तक आइसोलेशन में रहने को कहा है। इसके बाद फिर से सभी की जांच की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी की मांग को धरने पर बैठे मनोज ने खाया जहर
Next: आभूषण चोरी की गुत्थी को 15 घंटे में ही सुलझा कर अल्मोड़ा पुलिस ने राजमिस्त्री को आभूषण एवं नगदी के साथ किया गिरफ्तार, एसएसपी अल्मोड़ा ने किया पुलिस टीम को पुरस्कृत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.