Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आभूषण चोरी की गुत्थी को 15 घंटे में ही सुलझा कर अल्मोड़ा पुलिस ने राजमिस्त्री को आभूषण एवं नगदी के साथ किया गिरफ्तार, एसएसपी अल्मोड़ा ने किया पुलिस टीम को पुरस्कृत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

आभूषण चोरी की गुत्थी को 15 घंटे में ही सुलझा कर अल्मोड़ा पुलिस ने राजमिस्त्री को आभूषण एवं नगदी के साथ किया गिरफ्तार, एसएसपी अल्मोड़ा ने किया पुलिस टीम को पुरस्कृत

RNS INDIA NEWS 29/11/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा/चौखुटिया। बीती 28 नवम्बर को लाल सिंह भण्डारी निवासी ग्राम धुधलिया बिष्ट चौखुटिया द्वारा थाना चौखुटिया में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के ताले तोड़कर अलमारी से जेवरात व नगदी चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना चौखुटिया में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा तत्काल मामले का अनावरण एवं पूर्ण बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी।
क्षेत्राधिकारी रानीखेत तपेश चंद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अज्ञात की ढूंढ खोज व चोरी किये गये माल की बरामदगी हेतु सम्भावित स्थानों पर तलाश एवं सर्विलास की मदद से आज 29 नवम्बर को सुब्रत विश्वास उम्र-26 वर्ष पुत्र गंगाधर विश्वास निवासी रतन फार्म नम्बर-02 शक्तिफार्म थाना सितारगंज जनपद ऊधमसिंहनगर, को सुरईखेत तिराहा थाना द्वाराहाट से चोरी किये आभूषण एवं नगदी सहित गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महन्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुब्रत विश्वास ने बताया कि वह चौखुटिया में राज मिस्त्री का कार्य करता है, शटरिंग के सामान का पैसा न दे पाने के कारण गहनों एवं नगदी चोरी किया जाना कबूल किया है, इसके अतिरिक्त पूर्व में माह मार्च में चौखुटिया के प्रदीप ट्रैडर्स दुकान के दरवाजे तोड़ कुछ नगदी एवं खाने-पीने का सामान चोरी किया जाना भी कबूल किया गया। जिस सम्बन्ध में चौखुटिया में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अन्य थानों/जनपदों व राज्यों से उक्त अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा चोरी का 15 घण्टे में ही खुलासा एवं पूर्ण बरामदगी किये जाने पर टीम के उत्साहवर्धन हेतु एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को एक हजार रूपये नगद पुरूस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

अभियुक्त से बरामदगी –

सोने के आभूषण 01 नाक की नथ, 01 मॉग टीका, 01 जोड़ी कान के झुमके, 01 जोड़ी कान के बुन्दे, 01 जोड़ी चॉदी के पायल, 01 जोड़ी बिछुवे, तथा 01 जोड़ी कान के झुमके, 01 अंगूठी आर्टिफीसियल। (कीमत- दो लाख बाईस हजार रूपये), 690 रूपये तथा पीएनबी पासबुक एवं एटीएम कार्ड

गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल-
थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत
उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राणा
उ0नि0 सुनील सिंह धानिक
का0 विरेन्द्र राय
का0 अनुज त्यागी
का0 रोशन खेड़ा
का0 रजनीश वर्मा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वालों की होगी जांच, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट
Next: विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.