Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • उत्तराखंड को संवारने के लिए उक्रांद को मिले अवसर : सुरेंद्र
  • ऊधम सिंह नगर

उत्तराखंड को संवारने के लिए उक्रांद को मिले अवसर : सुरेंद्र

RNS INDIA NEWS 12/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के कुमाऊं भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को संवारने के लिए उक्रांद को भी अवसर मिलना चाहिए। रविवार को एक धर्मशाला में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष कुकरेती ने कहा कि पृथक राज्य निर्माण के लिए उक्रांद ने त्याग और बलिदान दिया है। जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने केंद्रीय अध्यक्ष को जिले की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सिडकुल क्षेत्र में श्रमिकों के शोषण, शासनादेश के बावजूद 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार न मिलने, अधिक कार्य घंटे, महिला सुरक्षा, अशोका लीलैंड, छतरपुर व जयनगर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या और ओमेक्स से भूरारानी मार्ग पर अंडरपास निर्माण की धीमी प्रगति से हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही रेलवे फ्लाईओवर व अंडरपास निर्माण को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने की जानकारी दी। कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी, केंद्रीय महामंत्री (कार्यालय) प्रमोद काला, केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, जिला संरक्षक राजेंद्र प्रसाद जोशी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कांति भाकुनी, महामंत्री इंदु बोरा, पुष्पा जोशी, युवा जिलाध्यक्ष विक्की पांडेय, गिरीश मेहरा, भूपेंद्र मेहरा, धीरज, नंदन सिंह ठाकुली, योगेश जोशी, बबीता बोरा, बीना पंत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन का किया गया विस्तार संगठन विस्तार के तहत त्रिभुवन सिंह कार्की को उपाध्यक्ष, भानु प्रताप मेहरा को महामंत्री, सुरेंद्र सिंह चिलवाल को संगठन मंत्री, भूपेंद्र सिंह नेगी को रुद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष, अधिवक्ता जीशान मलिक को विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, अधिवक्ता राहुल कांडपाल को महामंत्री और अधिवक्ता सुरेंद्र चिलवाल को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में नारियल व औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा, गोवा की कंपनी से सहयोग पर चर्चा
Next: वीपीकेएएस में अनुसूचित जाति के कृषकों का पाँच दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.