Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में नारियल व औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा, गोवा की कंपनी से सहयोग पर चर्चा
  • देहरादून

उत्तराखंड में नारियल व औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा, गोवा की कंपनी से सहयोग पर चर्चा

RNS INDIA NEWS 12/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर गोवा की तेल एवं फूड उत्पाद निर्माता एक निजी कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी ने मुलाकात की।  इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने मंत्री को अवगत कराया कि गोवा स्थित उनकी कंपनी द्वारा मुख्य रूप से नारियल तथा अन्य वनस्पति तेलों का उत्पादन किया जाता है और “OldGoa Oils” ब्रांड के अंतर्गत शुद्ध, प्राकृतिक तेल एवं उनसे निर्मित स्वास्थ्य-वेलनेस उत्पाद बाजार में उपलब्ध कराए जाते हैं। ये उत्पाद त्वचा, बालों एवं स्वास्थ्य देखभाल में दैनिक उपयोग के लिए व्यापक रूप से प्रयोग किए जाते हैं। बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में नारियल, औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने उपस्थित कैप (CAP) निदेशक को निर्देशित किया कि ऐसी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश के किसानों की आय वृद्धि के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। विभागीय मंत्री जोशी ने विशेष रूप से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, मूल्य संवर्धन, प्रोसेसिंग एवं विपणन के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों को बाजार से जोड़ने, उनके उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस क्रम में गोवा की इस निजी कंपनी के साथ अनुबंधन (MoU) की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि प्रदेश में उत्पादित कृषि उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में यह भी विचार-विमर्श किया गया कि भविष्य में प्रदेश में प्रोसेसिंग यूनिट, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ा जाए। मंत्री जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के सहयोग से उत्तराखंड के किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और राज्य के कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर कैप निदेशक डॉ.नृपेंद्र चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वामी विवेकानंद जयंती पर अल्मोड़ा में भाजयुमो की स्वदेशी संकल्प दौड़
Next: उत्तराखंड को संवारने के लिए उक्रांद को मिले अवसर : सुरेंद्र

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.