Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • उत्तराखंड को मिल रहा केंद्र सरकार का सहयोग: महाराज
  • पौड़ी

उत्तराखंड को मिल रहा केंद्र सरकार का सहयोग: महाराज

RNS INDIA NEWS 23/12/2021
rns featured image new

पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा गुरुवार को चौबट्टाखाल विधानसभा से होते हुए श्रीनगर विधानसभा के पाबौ पहुंची। पाबौ में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगाव है और उन्होंने प्रदेश में ऑल वेदर रोड सहित 18 हजार करोड़ यहां के विकास कामों के लिए दिए है। महाराज ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग लाइन उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रहा और आज वह साकार हो रहा है।
गुरुवार को बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा का विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के नौगांवखाल, किर्खू, रिवांडा और मासौं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पाबौ में आयोजित जनसभा में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास के लिए पॉवर हाउस की तरह है। पावर हाउस से ही बिजली आती है और वह घरों को रोशन करती है। ठीक ऐसे ही केंद्र की भाजपा सरकार हमारे राज्य का पावर हाउस है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान 18 हजार करोड की भारी भरकम राशि प्रदेश को दी। देवभूमि की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। महाराज ने कहा कि लिहाजा यह समझना चाहिए कि डबल इंजन की सरकार की वजह से ही आज केंद्र से राज्य में विकास योजनाओं के लिए पैसा आ पा रहा है। केंद्र सरकार प्रदेश का पूरा सहयोग कर रही है। जनसभा को संबोधित करते हुये उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे हैं। सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अटल आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए सबका साथ सबका विकास के मकसद पर मजबूती से काम हो रहा है। इसमौके पर रैली के गढ़वाल संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, पौडी विधायक मुकेश कोली, जिला अध्यक्ष संपत सरल, माणिक निधि शर्मा, मातबर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत आदि भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ औली रोपवे के किराये में नगर निवासियों को मिले छूट
Next: पौड़ी मुख्यालय पहुंची भाजपा की विजय संकल्प यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.