Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जोशीमठ औली रोपवे के किराये में नगर निवासियों को मिले छूट
  • चमोली

जोशीमठ औली रोपवे के किराये में नगर निवासियों को मिले छूट

RNS INDIA NEWS 23/12/2021
rns featured image new

चमोली। जोशीमठ से औली तक पौने चार किमी लंबी रोपवे के किराये में जोशीमठ नगर वासियों को छूट देने की जनप्रतिनिधियों ने मांग की है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री को ज्ञापन देकर कहा कि अन्तरराष्ट्रीय विन्टर डेस्टिनेशन एवं स्कीइंग केन्द्र औली में प्रतिवर्ष हजारों की तादात में सैलानी आते हैं। जिनमें से अधिकांश रोपवे से ही औली पहुंचकर यहां की हसीन वादियों का लुत्फ उठाते हैं। लेकिन टिकट किराये में अधिकता के कारण स्थानीय लोग रोपवे की सैर करने से वंचित रह रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सभासद अमित सती की अध्यक्षता में एसडीएम जोशीमठ के माध्यम से सीएम एवं पर्यटन मंत्री को ज्ञापन देकर कहा कि 90 के दशक में जब रोपवे का निर्माण हुआ तो लोगों ने औने पौने दामों में अपनी कास्तकारी भूमि रोपवे के टावर लगाने के लिए दी। उसके बाद आज तक लोगों के द्वारा अपने उन नाम भूमि में मकान आदि का निर्माण नहीं किया गया है जिस भूमि के ऊपर से रोपवे के तार गुजरते हैं ताकि सरकार को रोपवे की मरम्मत करने में परेशानी न हो। कहा कि सैकड़ों नाली भूमि इस कारण से अनउपयोगी हो गई है। बावजूद स्थानीय लोगों से भी पर्यटकों के समान ही किराया लिया जाना ठीक नहीं है। शिष्ठमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से जोशीमठ नगर के वासिंदों से तय किराये का मात्र 25 प्रतिशत लिए जाने की मांग की। ज्ञापन पर सभासद अमित सती, समीर डिमरी, पंकज रावत, अशोक शाह, संजय सिंह, संतोष पंवार आदि के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में मांगल और खुदेड़ गीतों का होगा संरक्षण
Next: उत्तराखंड को मिल रहा केंद्र सरकार का सहयोग: महाराज

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.