Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड की समृद्ध लोकविरासत को संजोए रखने के मद्देनजर सरकार संजीदा
  • देहरादून

उत्तराखंड की समृद्ध लोकविरासत को संजोए रखने के मद्देनजर सरकार संजीदा

RNS INDIA NEWS 16/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोकविरासत को संजोए रखने के मद्देनजर सरकार संजीदा हो गई है। इस कड़ी में पारंपरिक ढोल वादकों के उत्थान और उनके कला कौशल को संरक्षण-प्रोत्साहन देने के लिए निश्शुल्क वाद्य यंत्रों और पांरपरिक वेशभूषा का वितरण समेत अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। यह किसी से छिपा नहीं है कि बदली परिस्थितियों का असर यहां की लोक कलाओं पर भी पड़ा है।
ढोल वादकों की ही बात करें तो वर्तमान में इनकी संख्या अंगुलियों में गिनने लायक रह गई है। वजह ये कि राज्याश्रय के अभाव और इस लोककला को रोजगार से न जोड़े जाने के कारण यह विलुप्ति के कगार पर पहुंच रही है। ढोल वादन का पारंपरिक ज्ञान पुरानी पीढ़ी के साथ ही सिमट रहा है। नई पीढ़ी इसमें खास रुचि नहीं ले रही है तो इसके पीछे रोजगार का संकट भी सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। जाहिर है कि इस सबके चलते सरकार की पेशानी पर भी बल पडऩे लगे हैं। हालांकि, अब इस दिशा में सरकार संजीदा हुई है।
संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार प्रदेश के गांवों में निवासरत ढोल वादकों के पुनरुत्थान और उनके कला कौशल को संरक्षण व प्रोत्साहन के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत गुरु शिष्य परंपरा के तहत मूर्धन्य गुरुओं के द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर छह माह के प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। महाराज ने बताया कि अनुसूचित जाति के लोक कलाकारों के संरक्षण के साथ ही इन्हें निश्शुल्क वाद्य यंत्रों और वेशभूषा का वितरण का कार्य जारी है।
इसके अलावा अनुसूचित जाति बहुल गांवों में सांस्कृतिक केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ढोल वादकों को लेकर सरकार पूरी तरह संजीदा है। उनकी कला को संजोये रखने के साथ ही ढोल वादकों को संरक्षण देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्हें रोजगारपरक कार्यक्रमों से जोडऩे की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।91 ढोल वादकों को पेंशन
प्रदेशभर में ढोल वादकों की संख्या बेहद कम रह गई है। आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं। सरकार की ओर से ढोल वादकों को प्रतिमाह दी जाने वाली तीन हजार रुपये पेंशन का ही जिक्र करें तो महज 91 ढोल वादक ही पेंशन ले रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अटल उत्कृष्ट स्कूल की तर्ज पर सरकारी प्राइमरी विद्यालय होंगे अपग्रेड
Next: इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (आइडीपी) प्राप्त करने के लिए वीजा की जरूरत नहीं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.