Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अटल उत्कृष्ट स्कूल की तर्ज पर सरकारी प्राइमरी विद्यालय होंगे अपग्रेड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अटल उत्कृष्ट स्कूल की तर्ज पर सरकारी प्राइमरी विद्यालय होंगे अपग्रेड

RNS INDIA NEWS 16/01/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज की तर्ज पर प्राइमरी लीडर स्कूल बनेंगे। सभी स्कूलों को कंप्यूटर आदि सुविधाएं दी जाएंगी। लीडर स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई को बढ़ावा दिया जाएगा।
अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को निर्देश दिया है कि वह 22 जनवरी तक अपने ब्लॉकों के दो-दो स्कूल चुनकर उनकी सूची उपलब्ध करा दें। चयनित विद्यालयों में कंप्यूटर के साथ ही अन्य भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेषकर कंप्यूटर लैब तैयार की जाएगी। भवन का जीर्णोद्धार और कक्षा कक्षों का विस्तार किया जाएगा। बच्चों को ई लर्निंग और डिजिटल क्लास के लिए प्रेरित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में विभागीय निर्देशानुसार कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
लीडर स्कूल के लिए जिस स्कूल का नाम चुना जाएगा वहां अधिक से अधिक छात्र संख्या होना जरूरी है। इसके अलावा स्कूल के पास अपनी जमीन पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए। साथ ही ऐसा स्कूल अटल उत्कृष्ट स्कूल परिसर या उसके नजदीकी क्षेत्र का होना चाहिए। इसके पीछे विभाग की मंशा है कि लीडर स्कूल में पढऩे वाले बच्चों का अधिक से अधिक प्रवेश बाद में अटल उत्कृष्ट स्कूलों में ही हो। विभागीय निर्देश जारी होने के बाद सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और उप खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, का कहना है कि सभी ब्लॉकों में दो-दो लीडर स्कूल चयनित होने हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से 22 जनवरी तक स्कूलों की सूची मांगी गई है। लीडर स्कूलों का उद्देश्य सरकारी प्राथमिक स्कूलों में भौतिक संसाधनों को सुदृढ़ करना है।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में पढ़ाई शुरू
Next: उत्तराखंड की समृद्ध लोकविरासत को संजोए रखने के मद्देनजर सरकार संजीदा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.