Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हिल स्टेशनों में पारा मैदान से 15 डिग्री तक कम
  • उत्तराखंड

हिल स्टेशनों में पारा मैदान से 15 डिग्री तक कम

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

देहरादून। भीषण गर्मी का कहर एक बार फिर शुरू हो गया है। मैदानी क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप के साथ उमस भरी गर्मी पड़ने से लोग बेचैन हैं। आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। लेकिन कुमाऊं के हिल स्टेशनों में राहत होने के साथ ही मैदानी इलाकों के मुकाबले अधिकतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस तक कम है। वहीं रात के समय पारा 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है।
देहरादून और हरिद्वार की बात करें तो गर्मी के इस सीजन यहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि मई के शुरुआती हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते हुई बारिश से पारे में गिरावट हुई थी। लेकिन बीते तीन दिनों से तापमान फिर बढ़ रहा है। सोमवार को देहरादून में तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और हरिद्वार  में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, मसूरी में दिन का पारा 27.31 डिग्री और सीमांत क्षेत्र औली में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी से मैदान और पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम में अंतर का अहसास किया जा सकता है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली सहित भट्टी की तरह तपते अन्य शहरों की तुलना में उत्‍ताखण्‍ड के हिल स्टेशन काफी राहत देने वाले हैं।

हिल स्टेशनों में औली सबसे सर्द :
मंडल के प्रमुख हिल स्टेशन मैदानों की तुलना में काफी ठंडे हैं। लेकिन नैनीताल और मुक्तेश्वर से भी ज्यादा पिथौरागढ़ जिले का मुनस्यारी सबसे ज्यादा सर्द है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां लोग अभी भी गर्म कपड़े पहन रहे हैं। इधर, कुमाऊं के नैनीताल, मुक्तेश्वर, कौसानी और रामगढ़ क्षेत्र में थोड़ी सी बारिश होने पर ठंड हो जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन सीजन में एंड्रायड टिकट मशीनें बनीं आफत
Next: मल्ला महल को ज्ञान व सांस्कृतिक रूप में विकसित करने को नियोजित योजना के तहत करना होगा कार्य

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.