Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखंड के युवा देवराघवेन्द्र ने बढ़ाया देश का मान
  • रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड के युवा देवराघवेन्द्र ने बढ़ाया देश का मान

RNS INDIA NEWS 16/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  असम की राजधानी गुवाहाटी में 9 से 12 सितम्बर तक आयोजित बीम्सटेक अन्तर्राष्ट्रीय युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन में उत्तराखंड के युवा पर्यावरण विशेषज्ञ देवराघवेन्द्र सिंह चौधरी ने भारत का प्रतिनिधित्व कर राज्य और देश का नाम रोशन किया। यह सम्मेलन भारत के विदेश मंत्रालय एवं भारत स्काउट-गाइड के सहयोग में संपन्न हुआ। जिसमें बीम्सटेक देशों बाग्लादेश, भूटान, भारत, थाईलैण्ड, श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार से करीब 100 युवाओं ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में देवराघवेन्द्र ने विशेष रूप से उत्तराखंड हिमालय के हस्तशिल्प और जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने, उद्यमिता स्थापित करने तथा युवाओं को हरित उद्यमिता विकास की दिशा में कार्य करने पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा यदि स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग करें तो रोजगार और पर्यावरण संरक्षण, दोनों क्षेत्रों में अहम योगदान दे सकते हैं। बीम्सटेक युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन का उद्घाटन असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने किया, जबकि समापन समारोह में असम की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री नंदिता गोरलोसा ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं और विशेषज्ञों के बीच संवादात्मक सत्र आयोजित हुए, जिनमें विनेक अटारिया, संजय आदित्य एवं प्रो. सिद्धार्थ नारायण ने व्याख्यान देकर प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास के गुर सिखाए। गुवाहटी से लौटे रुद्रप्रयाग जनपद के कोट तल्ला निवासी देवराघवेन्द्र ने बताया कि इस शिखर सम्मेलन ने विदेश से आए युवाओं के साथ विचार साझा करने, संस्कृति व परंपराओं के आदान-प्रदान तथा नवीन नवाचारों को प्रस्तुत करने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बीम्सटेक देशों के युवाओं में सृजनशीलता, दृढ़ता, सतत विकास और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना था। साथ ही, इस मंच ने देशों के बीच युवा नेतृत्व नेटवर्क स्थापित करने और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। देवराघवेन्द्र ने अंत में भारत के विदेश मंत्रालय, भारत स्काउट-गाइड संगठन तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा में पांच घंटे रहा बंद
Next: देवप्रयाग में 6 से अधिक मकानों में दरारें, परिवारों को शिफ्ट करने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.