Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में 6 से अधिक मकानों में दरारें, परिवारों को शिफ्ट करने की तैयारी
  • टिहरी

देवप्रयाग में 6 से अधिक मकानों में दरारें, परिवारों को शिफ्ट करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 16/09/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  भारी बारिश के बाद बस अड्डे के ऊपर छह से अधिक मकानों में दरारें आने के बाद प्रशासन ने जान-माल का खतरा देखते हुये यहां रहने वाले परिवारों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। यहां एनएच के सुरक्षा के तौर पर लगाए गऐ पुश्ते के लगातार धंसने ने स्थिति लगातार भयावह बन रही है। क्षेत्र में बीती रात भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने से यहां बस अड्डे के ऊपर दोबारा भारी भूधंसाव हुआ। इससे यहां स्थित करीब छह घरों में दरारें आ गयी। इससे मकान मालिकों सहित यहां रहने वाले किरायेदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत घरों की छोड़ दिया। वहीं मंगलवार को तहसीलदार देवप्रयाग डॉ प्रदीप कंदारी, ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, बीडीओ जीपी डोभाल सहित एनएच की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सभी से खतरे को देखते घरों को खाली करने को कहा। तहसीलदार ने इन मकानों में रहने वालों के लिए सुरक्षित आवास दिये जाने की बात कही। भूधंसाव से प्रभावित समाचार पत्र विक्रेता संजय भट्ट की पत्नी पिछले दो बर्ष से कोमा में होने से उनके सामने सबसे बड़ी समस्या पत्नी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की है। वहीं व्यवसायी धीरेंद्र रावत का नव निर्मित मकान के इसकी चपेट में आने से वह काफी निराश हैं। यहां डीसी ध्यानी, खिलपत सिंह, राम प्रसाद भट्ट, संजय भट्ट को फिलहाल शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं एनएच को तुरंत यहां पर पुश्ता लगाने की कार्यवाही शुरू कर शेष घरों को भूंधसाव की चपेट में आने से बचाने के निर्देश प्रशासन ने दिये हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के युवा देवराघवेन्द्र ने बढ़ाया देश का मान
Next: राशिफल 17 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.