Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड का पहला होम स्टे बुकिंग पोर्टल तैयार, पोर्टल पर होगी फ्री बुकिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड का पहला होम स्टे बुकिंग पोर्टल तैयार, पोर्टल पर होगी फ्री बुकिंग

RNS INDIA NEWS 18/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में होम स्टे को बढ़ावा देने को पर्यटन विभाग की ओर से तैयार किया गया होमस्टे बुकिंग पोर्टल uttarastays.com शुरू हो गया है। पर्यटन विभाग का दावा है कि ये भारत में किसी भी राज्य सरकार की ओर से तैयार किया गया पहला ऑनलाइन होमस्टे बुकिंग पोर्टल है। इसका लाभ उत्तराखंड में पंजीकृत पांच हजार होम स्टे को मिलेगा।   उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से राज्य में होम स्टे की बुकिंग के लिए एक ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल को गुरुवार को लांच किया। ऐसे में अब उत्तराखंड में होमस्टे की बुकिंग अब www.uttarastays.com पर हो सकती है। होमस्टे के मालिक होमस्टे के बारे में जानकारी देकर और इसके लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर कर, पोर्टल पर बुकिंग को पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल के जरिए पर्यटकों को होम स्टे की जानकारी मिलेगी। ऑनलाइन बुकिंग बढ़ेगी। पर्यटक प्लेटफॉर्म पर होमस्टे को अपनी रेटिंग भी दे सकते हैं। इसके जरिए होमस्टे मालिकों को उनकी सेवाओं पर वास्तविक प्रतिक्रिया मिल सकेंगी। इससे होम स्टे मालिकों को अपनी सेवाओं में सुधार का अवसर भी प्राप्त होगा।

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि होम स्टे कारोबार को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार विकसित करने को दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना में सब्सिडी भी दी जा रही है। होम स्टे मालिकों को उनके ग्राहक सेवा कौशल को बढ़ाने को प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बुकिंग, होम स्टे योजना में एक मील का पत्थर साबित होगी। सभी होमस्टे मालिकों को अपने होमस्टे को पोर्टल पर पंजीकृत कराने को कहा गया है।

पोर्टल पर होगी फ्री बुकिंग, नहीं लिया जाएगा कमीशन
होम स्टे मालिक पोर्टल पर बिना कोई शुल्क दिए पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा बुकिंग होने पर भी उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जैसा शुल्क प्राइवेट ऑनलाइन बुकिंग कंपनियां लेती हैं। न ही पर्यटन विभाग के साथ किसी भी तरह का कोई राजस्व बांटने की जरूरत होगी।

भविष्य में वेलनेस सेंटर भी जुड़ेंगे होम स्टे से
पर्यटन विभाग की योजना भविष्य में वेलनेस सेंटरों को भी होम स्टे से जोड़ने की है। ताकि पर्यटकों को योग, प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म, आयुर्वेदिक मसाज आदि जैसी सेवाओं का भी लाभ मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानसून के बाद एक माह में प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए : सीएम
Next: नर्सिंग स्टाफ का वेतन न मिलने से आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.