Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • उत्तराखंड में कोरोना का ज्वालामुखी फटा, 1560 नए केस, राजधानी दून में 537 संक्रमित
  • उत्तराखंड
  • कोरोना
  • देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना का ज्वालामुखी फटा, 1560 नए केस, राजधानी दून में 537 संक्रमित

RNS INDIA NEWS 08/01/2022
Corona new

देहरादून। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को राज्य में तकरीबन दोगुना नए मरीज मिले और राजधानी देहरादून के साथ ही नैनीताल और हरिद्वार जिले हॉट स्पॉट के रुप में उभरे हैं।  शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 1560 नए मरीज मिले और संक्रमण की दर 10 प्रतिशत के खतरनाक स्तर को पार कर गई है। पिछले आठ दिनों में राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 13 गुना बढ़ी है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शनिवार को देहरादून में 537, नैनीताल में 404, हरिद्वार में 303, पिथौरागढ़ में 82, अल्मोड़ा में 52, चम्पावत में 46, यूएस नगर में 37, टिहरी में 28, उत्तरकाशी में 20, पौड़ी में 24, बागेश्वर में 13, चमोली में आठ और रुद्रप्रयाग में छह नए संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन से शनिवार को 270 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 3254 हो गई है।

राज्य में संक्रमण की दर शनिवार को खतरनाक स्तर को पार करते हुए 10.26 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत है। शनिवार को बढ़ी संख्या में मरीज मिलने से राजधानी देहरादून में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 11 सौ से अधिक हो गया है। राज्य में 29 मई 2021 बाद के बाद शनिवार को इतनी बड़ी संख्या में नए मरीज मिले हैं। 29 मई को राज्य में 1687 नए मरीज मिले थे।

राज्य में पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण की दर बहुत तेज गति से बढ़ी है। लेकिन इसके बावजूद सरकार कोरोना जांच नहीं बढ़ा पाई है। यही वजह से कि राज्य में संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से अधिक हो गई है। यदि मैदानी जिलों की बात की जाए तो यहां संक्रमण दर और भी अधिक है। शनिवार को ही राज्य में 15 हजार के करीब सैंपलों की लैब से रिपोर्ट आई जबकि 16 हजार से कुछ अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राजधानी देहरादून में सिर्फ 3531 सैंपलों की जांच हुई जिसमें 537 मरीज पॉजिटिव आए हैं। राज्य के तीन जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में हजार से कम सैंपलों की जांच की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 29 नए मामले, 52 सक्रिय मामले
Next: नाबालिग से छेड़छाड़ और बड़ी बहन से दुष्कर्म का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.