Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड भी हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर वन नेशन वन कार्ड का हिस्सा बना
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड भी हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर वन नेशन वन कार्ड का हिस्सा बना

RNS INDIA NEWS 10/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड भी हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर अब वन नेशन वन कार्ड का हिस्सा बन गया है। उत्तराखंड के राशनकार्डधारक अब राज्य के भीतर किसी भी जिले और अन्य प्रदेशों में सस्ता सरकारी खाद्यान्न ले सकेंगे। आधार सीडिंग में अड़चन बनीं पांच लाख यूनिट को राज्य सरकार ने निरस्त कर दिया है। इन यूनिट के लिए अब खाद्यान्न नहीं मिलेगा। साथ में जिलों को 4.50 लाख यूनिट को आधार से जोडऩे का लक्ष्य दिया गया है। आधार से जुडऩे वाली यूनिट का खाद्यान्न राशनकार्डधारकों को देने के निर्देश सरकार ने दिए हैं।
वन नेशन वन कार्ड में बाधा का तोड़ आखिरकार सरकार ने ढूंढ ही लिया। प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान (एनएफएसए) के 13.30 लाख राशनकार्डधारक हैं। अंत्योदय समेत एनएफएसए के अंतर्गत 61.94 लाख व्यक्तियों को सस्ता खाद्यान्न योजना का लाभ मिल रहा है। केंद्र की वन नेशन वन कार्ड योजना के तहत सभी राशनकार्डों में शामिल यूनिट की आधार सीडिंग अनिवार्य है। शत-प्रतिशत राशनकार्ड और यूनिट की आधार सीडिंग कराने वाले राज्यों में पड़ोसी राज्य हिमाचल पहले ही शामिल हो चुका है। त्तराखंड में सभी राशनकार्डों को डिजिटाइज करने के साथ ही आधार से जोड़ा जा चुका है। तकरीबन 99 फीसद से ज्यादा राशनकार्डधारकों की आधार सीडिंग के बावजूद उनमें शामिल यूनिट को शत-प्रतिशत आधार से जोडऩे में लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। यूं तो उत्तराखंड बीते माह अगस्त से ही वन नेशन वन कार्ड योजना लागू कर चुका है। खाद्य विभाग की मुहिम के बावजूद शत-प्रतिशत यूनिटों की आधार सीडिंग में संबंधित व्यक्तियों से सहयोग नहीं मिलने की समस्या भी पेश आई। इस अड़चन दूर करते हुए सरकार ने आधार सीडिंग से दूरी बनाने वाली पांच लाख यूनिट को एनएफएसए योजना से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बर्ड फ्लू संक्रमित राज्यों से मुर्गियों, चूजों और अंडों की आपूर्ति पर रोक
Next: देहरादून में लगातार अलग-अलग जगहों पर मिल रहे मृत कौए

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 17.08.45_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा को 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.