Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में लगातार अलग-अलग जगहों पर मिल रहे मृत कौए
  • देहरादून

देहरादून में लगातार अलग-अलग जगहों पर मिल रहे मृत कौए

RNS INDIA NEWS 10/01/2021
rns featured image new

देहरादून। देहरादून में लगातार अलग-अलग जगहों पर मृत कौए मिल रहे हैं। एक ओर जहां भंडारी बाग में करीब दो सौ से ज्यादा कौए मृत मिलने से वन विभाग की टीम में हडक़ंप मच गया। वहीं, गांधी ग्राम में छह और बंगाली कोठी के पास भी चार कौए मृत पाए गए हैं। प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पूरी एहतियात बरती जा रही है। विभाग की टीम ने पीपीई किट पहनकर शव कब्जे में ले लिए हैं।
देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद अन्य राज्य अलर्ट मोड पर हैं। उत्तराखंड में भी इसे लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है। हालांकि, अभी राज्य में बर्ड फ्लू के किसी भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। पर इस बीच देहरादून के भंडारी बाग में दर्जनों कौए मिलने से वन विभाग में हडक़ंप मच गया है। टीम ने शव कब्जे में ले लिए हैं और उन्हें मालसी रेंज में जलाया जाएगा।
भंडारी बाग परिसर में वन विभाग की टीम को करीब 200 कौए मृत मिले हैं। हालांकि, दो दिन पहले भी यहीं पास में दो कौए मृत मिले थे, जिनके सैंपल भोपाल भेजे जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक बाग में मिले मृत कौओं के शव सड़ चुके हैं। उनकी कई दिन पहले ही मौत हो चुकी है। प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पूरी एहतियात बरती जा रही है। विभाग की टीम ने पीपीई किट पहनकर शव कब्जे में ले लिए हैं। भोपाल भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही बर्ड फ्लू को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड भी हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर वन नेशन वन कार्ड का हिस्सा बना
Next: उत्तराखंड में रोजवेज कर्मियों के हड़ताल चौथे दिन भी जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.