Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा, नैनीताल, उत्तरकाशी व बागेश्वर समेत छह जिलों के पुलिस कप्तान बदले
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा, नैनीताल, उत्तरकाशी व बागेश्वर समेत छह जिलों के पुलिस कप्तान बदले

RNS INDIA NEWS 15/01/2021
IMG-20210115-WA0019

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर समेत छह जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। गृह विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। भारतीय पुलिस सेवा के 13 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें पुलिस महानिरीक्षक पद पर तैनात अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल हुआ है।
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा का तबादला एसएसपी कार्मिक पद पर किया गया। उनकी जगह पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी को एसएसपी बनाकर भेजा गया है। वहीं, पीएसी की 46वीं वाहिनी के सेनानायक सुखवीर सिंह पिथौरागढ़ के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। एसएसपी अल्मोड़ा प्रह्लाद नारायण मीणा का तबादला पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) हल्द्वानी के पद पर कर दिया गया है।
उनकी जगह पुलिस अधीक्षक बनाकर उत्तरकाशी से पंकज भट्ट को भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर मणिकांत मिश्र का तबादला उत्तरकाशी किया गया है। अब बागेश्वर के नए कप्तान अमित श्रीवास्तव होंगे, जिनका पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी से तबादला कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नवनीत सिंह का तबादला सेनानायक एसडीआरएफ के पद पर किया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार आयुष अग्रवाल रुद्रप्रयाग के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय हल्द्वानी रामचंद्र राजगुरू का तबादला पीएसी की 46वीं वाहिनी के सेनानायक के पद किया गया है।
तीन पुलिस महानिरीक्षकों के विभाग बदले
पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार अमित सिन्हा को पीएंडएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे। पुलिस महानिरीक्षक वी. मुरुगेशन को साईबर अपराध एवं एसटीएफ(अपराध एवं कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे पीएंडएम का प्रभार हटा दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक एपी अंशुमन को निदेशक अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनसे साईबर अपराध एवं एसटीएफ का दायित्व हटा दिया गया है। उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी अन्तर्राष्ट्रीय कॉल सेन्टर का खुलासा, पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 20 हजार का ईनाम
Next: बागेश्वर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से जवाब तलब

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.