


रुद्रपुर(आरएनएस)। एसबीएस कॉलेज में मंगलवार को हिंदी दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एएन सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ. पूनम रौतेला और हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. दीपा गोबाड़ी ने किया। रोवर्स-रेंजर्स की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रा साक्षी गंगवार ने हिंदी भाषा पर कविता प्रस्तुत की। एना ने हिंदी के स्वरूप, प्रेम विश्वास ने भाषा की विशेषताओं और अजय ने कविता के माध्यम से अपने विचार रखे। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलोफर अख्तर, मुख्य अनुशासक डॉ. सर्वजीत सिंह और वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. भरत सिंह ने भी संबोधित किया। डॉ. दीपा गोबाड़ी ने हिंदी के वैश्विक स्वरूप पर प्रकाश डाला। स्वरचित कविता प्रतियोगिता में साक्षी गंगवार ने प्रथम, एना ने द्वितीय और सोफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अल्पना प्रतियोगिता में ऋतु जोशी, चैतन्या कटियार, गुंजन, रश्मि, देव विश्वास और ममता और निबंध प्रतियोगिता में एना, प्रेम विश्वास, हिना, खुशी, कमल जोशी और लाजनी को सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. एएन सिंह ने कहा कि हिंदी अनेकता में एकता का संदेश देती है। हिंदी सम्मान की भाषा है, इसलिए इसके विस्तार और विकास में सभी को योगदान देना चाहिए। धन्यवाद डॉ. सुमन फुलारा ने किया। संचालन डॉ. दीप चंद्र पांडेय ने किया। इस दौरान डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. चारू चंद्र ढौंढियाल, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. विकार हसन, डॉ. दीपा वर्मा और डॉ. एसएस मौर्य समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

