Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पुतिन को बड़ा झटका, यूएन में तैनात रूसी राजनयिक ने इस्तीफा दिया, यूक्रेन युद्ध को बताया शर्मनाक
  • अंतरराष्ट्रीय

पुतिन को बड़ा झटका, यूएन में तैनात रूसी राजनयिक ने इस्तीफा दिया, यूक्रेन युद्ध को बताया शर्मनाक

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

जिनेवा। जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में रूस के एक राजनयिक ने यूक्रेन पर आक्रमण को शर्मनाक बताते हुए अपना पद छोड़ दिया। उन्होंने इस युद्ध को दोनों देशों के खिलाफ अपराध बताया। रूसी राजनयिक बोरिस बोंडारेव (41) ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में आक्रामक युद्ध छेडऩे के खिलाफ विदेशी सहयोगियों को पत्र भेजने से पहले अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
रूसी मिशन को सुबह प्राप्त हुए एक पत्र में बोरिस ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। यूक्रेन पर रूसी हमले की तारीख का जिक्र करते हुए बोरिस ने लिखा, बतौर राजनयिक मेरे 20 वर्ष लंबे करियर में मैंने विदेश नीति में कई बदलाव देखे, लेकिन मुझे इस साल 24 फरवरी से पहले कभी अपने देश को लेकर इतनी शर्म महसूस नहीं हुई।

उन्होंने कहा, पुतिन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ शुरू की गई जंग या यूं कहिये कि पूरे पश्चिम के खिलाफ छेड़ा गया युद्ध, ना केवल यूक्रेनी लोगों बल्कि रूस के लोगों के खिलाफ भी एक गंभीर अपराध है। गौरतलब है कि रूस ने इस साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले की शुरुआत की थी।
फोन पर संपर्क करने पर रूसी राजनयिक बोरिस ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने राजदूत गेन्नेडी गैटिलोव को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। बोरिस ने कहा,  अब मेरी सरकार जो कर रही है वो असहनीय है। सरकारी कर्मचारी होने के नाते, इसे लेकर मेरी भी एक तरह की जवाबदेही होगी और मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं।
उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बाद उन्हें अब तक रूसी अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हालांकि, मिशन के प्रवक्ता से इस बाबत संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेल्जियम में मंकीपॉक्स मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य
Next: केदारनाथ दर्शन के लिये जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.