Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऊर्जा निगम मुख्यालय में पावर जूनियर इंजीनियर्स का जोरदार प्रदर्शन
  • देहरादून

ऊर्जा निगम मुख्यालय में पावर जूनियर इंजीनियर्स का जोरदार प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 05/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   ऊर्जा निगम मैनेजमेंट की ओर से सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता सूची जारी करते ही बवाल मच गया है। पॉवर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को यूपीसीएल मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मैनेजमेंट पर नियमों के विपरीत जाकर वरिष्ठता सूची जारी करने का आरोप लगाया। जल्द वरिष्ठता सूची निरस्त न होने पर हड़ताल के साथ ही हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी। सहायक अभियंता वरिष्ठता सूची में सीधी भर्ती के इंजीनियरों के साथ बराबर पद बांटने को जूनियर इंजीनियरों ने नियम विरुद्ध बताया। एमडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र होकर नारेबाजी कर विरोध जताया। ईडी एचआर आरजे मलिक का भी घेराव किया। संरक्षक आनंद सिंह रावत ने कहा कि हाईकोर्ट स्पष्ट आदेश दे चुका है कि ज्वाइनिंग डेट से ही वरिष्ठता का निर्धारण होगा। इसके बावजूद 2008 की वरिष्ठता में सीधी भर्ती के 2009 और 2010 के इंजीनियरों को भी शामिल कर लिया गया है। जबकि वरिष्ठता सूची 2008-09 की जारी की गई है। जिस समय इंजीनियर विभाग में आए ही नहीं, उन्हें ज्वाइनिंग से पहले की वरिष्ठता का लाभ दे दिया गया है। विज्ञप्ति जारी होने की तारीख से ही वरिष्ठता का लाभ दे दिया गया है। जबकि ऐसा कोई नियम ही नहीं है। अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने कहा कि यदि विज्ञप्ति के आधार पर ही वरिष्ठता का लाभ देना है, तो जूनियर इंजीनियरों को क्यों ये लाभ नहीं दिया गया। कहा कि यूपीसीएल मैनेजमेंट ने हाईकोर्ट के आदेशों की भी धज्जियां उड़ा दी हैं। कहा कि जो वरिष्ठता सूची जारी की गई है, उसमें 13 से अधिक जूनियर इंजीनियर तो रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में अधिशासी अभियंता के खाली 45 पदों में अधिकतर पद सीधी भर्ती के इंजीनियरों के ही खाते में चले जाएंगे। जेई संवर्ग को कुछ लाभ नहीं मिलेगा। विरोध जताने वालों में राहुल अग्रवाल, आनंद रावत, नितिन तिवारी, विकास चौहान, यशपाल नेगी, संदीप शर्मा, नवनीत चौहान, प्रमोद भंडारी, राजीव खर्कवाल, मनोज प्रकाश सिंह रावत, हरीश बल्लभ, विकास कुमार, सपना, कविता, रीनू जोशी, शीतल सैनी, आरिफ अली, अनिल बडोनी, मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, विमल कुलियाल आदि शामिल रहे। स्थायी निवासियों को पहुंचा नुकसान महासचिव नितिन तिवारी ने कहा कि राज्य के स्थायी निवासियों को नुकसान पहुंचाया गया है। जेई संवर्ग से पदोन्नति होने पर राज्य के ही बेरोजगारों को नियुक्ति का मौका मिलता। सीबीआई जांच की मांग पूर्व महासचिव पवन रावत ने कहा कि वरिष्ठता सूची जारी करने में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराई जाए। क्योंकि कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि वरिष्ठता पीछे से नहीं मिलेगी, इसके बावजूद ऐसा किया। तत्काल वरिष्ठता सूची निरस्त की जाए। देर शाम तक धरना जारी पॉवर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने गुरुवार देर शाम तक मुख्यालय पर डेरा जमाए रखा। यूपीसीएल मैनेजमेंट पर वरिष्ठता सूची निरस्त किए जाने का दबाव बनाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी नम्बर प्लेट व दस्तावेजों के प्रयोग में आरोपी को दो वर्ष का कारावास
Next: राशिफल 06 जून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.