Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऊर्जा निगम के दो कर्मियों को एसडीओ कार्यालय से संबद्ध किया
  • ऊधम सिंह नगर

ऊर्जा निगम के दो कर्मियों को एसडीओ कार्यालय से संबद्ध किया

RNS INDIA NEWS 28/09/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। बिजली ठेकेदार के अधीन कार्यरत श्रमिक की मौत के मामले में विद्युत उप संस्थान नानकमत्ता में तैनात उपनल कर्मी मो. जावेद व स्वयं सहायता कर्मी घनश्याम को एसडीओ प्रथम सितारगंज कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसके ईई चंदन सिंह बस्नेत ने आदेश जारी किए हैं। इधर, मृतक के परिजनों को मुआवजे की राशि चार लाख रुपये में से 80 हजार रुपये बैंक खाते में डाल दिए गए हैं। 19 सितम्बर को नरेश राणा पुत्र अमर सिंह राणा निवासी ग्राम हरैया, नानकमत्ता सुनकरी कला में शट डाउन लेकर बिजली पोल में लाइन की मरम्मत कर रहा था। करंट लगने से वह गिर गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मृतक के परिजनों को 20 लाख का मुआवजा देने, पत्नी को नौकरी देने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में दिन-रात धरना चल रहा था। शुक्रवार शाम ऊर्जा निगम के ईई चंदन सिंह बस्नेत, तहसीलदार पूजा शर्मा ने आंदोलनकारियों व परिजनों से वार्ता की। ईई ने कहा कि विद्युत निरीक्षक जांच कर रहे हैं। जांच में लापरवाही या दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी। इसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया। ईई ने बताया कि निगम की ओर से चार लाख के मुआवजे का प्रावधान है। इसमें 20 प्रतिशत तत्काल दिया जाता है। शेष राशि जांच के बाद दी जाती है। 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। इसके अलावा ग्रुप बीमा की 10 लाख की राशि मिलने की कार्यवाही चल रही है। यहां सतेंद्र कुमार, आनंद सिंह राणा, अशोक राणा, चंदा सिंह राणा, दयाल सिंह, राकेश सिंह राणा, शिशुपाल सिंह, करना सिंह, सुमन देवी, इंद्रा देवी, रानी देवी, चंदा सिंह, श्याम सुंदर, अजय सिंह, सुरेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार मौजूद रहे।

मृतक के बच्चों की निशुल्क शिक्षा की मांग
ग्रामीणों ने तहसीलदार पूजा शर्मा को ज्ञापन देकर मृतक नरेश राणा की पत्नी को नौकरी देने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि नरेश के 12 वर्ष, 10 वर्ष 8 वर्ष के तीन बच्चे हैं। भरण पोषण करने वाले की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बच्चों की निशुल्क शिक्षा की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: पौड़ी में खेल महाकुंभ की तैयारियां शुरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.