Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गैरसैंण जैसे क्षेत्रों में स्थापित हो स्थाई राजधानी, उच्च न्यायालय
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण जैसे क्षेत्रों में स्थापित हो स्थाई राजधानी, उच्च न्यायालय

RNS INDIA NEWS 11/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने कहा है कि हमारे शासकों को जिन सुविधाओं की दरकार है उसके लिए उचित यही है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अथवा दिल्ली में स्थापित करना चाहिए। यदि उत्तराखंड राज्य की अवधारणा, हिमालय की सुरक्षा, संवेदनशीलता व पर्यावरण व यहाँ के समाज की चिंता है तो पहाड़ों में गैरसैंण जैसे क्षेत्रों में स्थाई राजधानी, उच्च न्यायालय की स्थापना पर विचार करना चाहिए। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा उत्तराखंड राज्य बनने के 24 वर्षों बाद स्थाई राजधानी के साथ उत्तराखंड उच्च न्यायालय को लेकर जो उहापोह की स्थिति है उसके लिए यहां की सरकारों के साथ, राष्ट्रीय दलों की जन विरोधी सोच जिम्मेदार है जो एक ओर तो बिना स्थाई राजधानी की घोषणा किए देहरादून में अरबों रुपए खर्च कर गैर कानूनी राजधानी चला रहे हैं वहीं अपनी सीमित और अदूरदर्शी सोच के कारण हिमालय व उसके समाज की तबाही का सामान जुटा रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उपपा अध्यक्ष ने कहा इस मामले के सभी हितबद्ध समूहों से उत्तराखंड राज्य आंदोलन की भावनाओं, उसके समृद्ध इतिहास व बेहतर भविष्य के लिए इस पूरे सवाल पर समग्र व व्यापक दृष्टि से विचार कर फैसला लेना चाहिए ताकि हम किसी ऐतिहासिक गलती से बच सकें व भविष्य में इतिहास हमारी पीढ़ी को खलनायक की तरह नहीं नायक की तरह याद करे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा के पहले ही दिन बड़ा हादसा, यमुनोत्री धाम से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
Next: पति पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.