Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • विवि में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए: धन सिंह
  • नैनीताल

विवि में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए: धन सिंह

RNS INDIA NEWS 19/01/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि विवि में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए। उन्होंने कहा कि विवि में खाली पदों के कारण जहां छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है, वहीं यूजीसी व केन्द्र से मिलने वाली ग्रांट का भी नुकसान होता है।
यूओयू सभागार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रावत ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों, मानव संसाधन पूर्ति, अकादमिक गतिविधियों, ऑनलाइन शिक्षा, ग्रीन कैम्पस व विवि में रिक्त पड़े पदों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में जितने भी खाली पड़े पद हैं, उन्हें जल्दी भरा जाए, जिससे विश्वविद्यालय के समस्त शैक्षिक व प्रशासनिक कार्य सुचारू ढंग से संचालित हो सकें। उन्होंने विश्वविद्यालय के चयन निर्माण विभाग को विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन समस्त कार्यों को समय से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय को अपना कार्पस फंड बढ़ाने पर भी जोर देना चाहिए। भारत सरकार के कई शोध व अन्य वेलफेयर संस्थान हैं, जो शोध एवं नवाचार और प्रचार प्रसार के लिए अनुदान देते हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षकों को इसके लिए प्रोजेक्ट जमा करने चाहिए।
बैठक से पहले विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने विश्वविद्यालय की समस्त शैक्षणिक और अन्य उपलब्धियों से मंत्री को रूबरू करवाया। उन्होंने परिसर में हो रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसने लॉकडाउन में भी अपनी समस्त शैक्षिक गतिविधियों को बनाये रखा। मंत्री ने विश्वविद्यालय के समस्त निदेशकों से भी सुझाव लिए और उन्हें विश्वविद्यालय को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. बीएस बिष्ट, प्रो.एचके शुक्ल, प्रो.आरसी मिश्रा, प्रो. गिरजा पांडे, प्रो. दुर्गेश पंत, प्रो. पीडी पंत, उप कुलसचिव विमल कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक रुचिता तिवारी मौजूद रहे।

अगर चाहते हैं कम कीमत पर अच्छे महिला परिधान, तो आइये साँवरिया फैशन हब

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुग्ध संघों में स्वीकृत पदों के लिए 15 दिन में रिक्तयां निकालें
Next: जागेश्वर में मॉडल गौशाला का होगा निर्माण: जिलाधिकारी अल्मोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.