Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा नकल के मुख्य आरोपित की संपत्ति पर चला बुलडोजर
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी परीक्षा नकल के मुख्य आरोपित की संपत्ति पर चला बुलडोजर

RNS INDIA NEWS 25/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-25 at 22.01.07_11zon

हरिद्वार(आरएनएस)। यूकेएसएसएससी परीक्षा नकल के मुख्य आरोपित खालिद की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं खालिद ने अपने परिवार ही नहीं, सुल्तानपुर कस्बे का नाम भी डुबो दिया। जबकि उसके परिवार की गिनती प्रतिष्ठित परिवारों में होती थी। नकल मामले में फंसने के बाद उसकी दो बहनों की शादी टूटने की चर्चाएं भी बनी हुई है। सुल्तानपुर कस्बे में हर तरफ खालिद की चर्चाएं हैं। लोग उसकी करतूत पर शर्मिंदा हैं। लक्सर का सुल्तानपुर कस्बा पिछले चार दिन से पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्य आरोपित खालिद मलिक भले ही अक्सर सुल्तानपुर से बाहर रहता आ रहा है, मगर उसका जुड़ाव इसी कस्बे से है। ऐसा बताया गया है कि खालिद के दादा सरकारी सेवा में थे और लोग उन्हें बहुत सम्मान देते थे। मगर खालिद के कारनामे से परिवार को बदनामी झेलनी पड़ी है। कस्बे में चाय की दुकान, सैलून, बस अड्डे तक हर जगह आमजन की जुबान पर भी यही चर्चाएं हैं कि एक व्यक्ति की गलती से पूरे कस्बे का नाम खराब हो रहा है। खालिद चार बहनों का भाई है। उसकी एक बहन सबिया की गिरफ्तारी हो चुकी है। दूसरी बहन हीना मुकदमे में नामजद है। जबकि बाकी दो बहनों से पुलिस ने रायपुर थाने में घंटों पूछताछ की। इससे रिश्तेदार भी दुखी हैं।

मेहनत करता तो नकल की जरूरत न पड़ती: एक रिश्तेदार ने बताया कि घर के बेटे की करतूत के चलते महिलाओं को भी परेशानी भरनी पड़ रही है। खालिद ने जितनी तिकड़म पेपर में नकल करने में लगाई है, यदि उतनी ही मेहनत कर लेता तो नकल की जरूरत न पड़ती।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित
Next: मुख्यमंत्री धामी ने बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया पुरस्कृत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.