Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पंतनगर विवि का रिटायर एईओ गिरफ्तार
  • देहरादून

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पंतनगर विवि का रिटायर एईओ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/08/2022
rns featured image new

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है।  आज पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और गिरफ्तारी की है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने पंतनगर यूनिवर्सिटी के रिटायर असिस्टेंट एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर दिनेश चंद्र जोशी को गिरफ्तार किया है। दिनेश चंद्र जोशी पर पेपर पास करवाने के एवज में 80 लाख रूपये लेने का आरोप है। वहीं, पूरे मामले में सीएम धामी ने अधिकारियों को पुलिस जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।  साथ ही आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी अवैध संपत्तियां जब्त करने आदेश दिए हैं।
बता दें पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और बड़ी गिरफ्तारी करते हुए पंतनगर यूनिवर्सिटी के रिटायर असिस्टेंट एस्टेब्लिसमेंट ऑफिसर अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने लंबी गहन पूछताछ के बाद रिटायर एईओ दिनेश चंद्र जोशी को हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा से अरेस्ट किया है।

एसटीएफ के मुताबिक इन्वेस्टिगेशन में पता चला की गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश चंद्र जोशी वर्ष 2006 से 2016 तक परीक्षा सेल पंत नगर यूनिवर्सिटी में कार्यरत रहा. इस दौरान उसने यूनिवर्सिटी के परीक्षा और प्रिंटिंग कार्य में लंबे समय से यूकेएसएसएससी परीक्षा प्रिंटिंग प्रेस आरआईएमएस लखनऊ के लोगों से पेपर लीक षड्यंत्र में सांठगांठ की। जहां से परीक्षा के पूर्व में प्रश्न पत्र को एक मध्यस्थ के माध्यम से प्राप्त कर हल्द्वानी व आसपास में छात्रों को बेचा, जिसकी एवज में 80 लाख रुपए वसूले।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक पेपर लीक मामले में अभी कई लोगों से पूछताछ जारी है। जिसके बाद कई महत्वपूर्ण कड़ियां इस मामले में जुड़ती जा रही हैं। ऐसे भविष्य में और लोगों की गिरफ्तारी संभव है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक पर फायरिंग और बाईक लूट में तीन गिरफ्तार
Next: सालम क्रांति दिवस में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.