Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक पर फायरिंग और बाईक लूट में तीन गिरफ्तार
  • हरिद्वार

युवक पर फायरिंग और बाईक लूट में तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। बाईक से जा रहे युवक पर फायरिंग कर बाईक व मोबाईल फोन लूटने के मामले का खुलासा करते हुए रानीपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक तंमचा 12 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक चाकू, व लूटा गया मोबाईल फोन बरामद हुआ है। आरोपियों में दो यूपी के सहानपुर जनपद के ननौता तथा एक राजस्थान के करोली जनपद का रहने वाला है। रानीपुर कोतवाली में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने बाईक से कलियर जा रहे सलेमपुर निवासी युवक को गोली मारकर बाईक व मोबाईल फोन लूट लिया गया था। इस संबंध में मुकद्मा दर्ज करने के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए गठित पुलिस व सीआईयू टीम ने राहुल कश्यप पुत्र किरणपाल निवासी तिलफरा ऐकबाद थाना ननौता जिला सहारनपुर, प्रयास मीणा पुत्र राजेश मीणा निवासी ग्राम पालमपुर थाना हिण्डोल जिला करोली राजस्थान व गोल्डी सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी मौहल्ला अफगान थाना ननौता जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि उसका मकसद चोपहिया वाहन लूटने का था। तमाम प्रयास के बाद भी वह कोई चोपहिया वाहन नही रोक पाया तो उन्होंने बाईक पर जा रहे युंवक को गोली मारकर बाईक और उसका मोबाईल फोन लूट लिया फरार हो गए। लेकिन पुलिस चेकिंग के चलते मंत्रा अपार्टमेंट के पास बाईक छोड़कर भाग गए। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में राहुल कश्यप ने बताया कि उसकी अपने गाँव के लोकेश पहनवान से दुश्मनी चली आ रही है, और उसे मारने के इरादे से ही उसने तंमचा खरीदा था और लूटे गए चौपहिया वाहन से वह उसकी हत्या को अंजाम देना चाहता था। तीनो अभियुक्त चोपहिया वाहन लूटने की फिराक में यहां आये थे और  महादेवपुरम में राहुल की दीदी व जीजा के साथ किराये के कमरे में रहते थे।  प्रयास मीणा एंव राहुल कश्यप की फेसबुक के जरिये दोस्ती हुयी थी। गोल्डी सिंह राहुल के गांव के पास का ही है, दोनो घटना से लगभग 1 सप्ताह पूर्व ही सिडकुल में आये थे, और फैक्ट्रियों में काम की तलाश कर रहे थे। इस दौरान कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6.19 ग्राम स्मैक सहित आरोपी दबोचा
Next: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पंतनगर विवि का रिटायर एईओ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.