Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों ने जलाए दस्तावेज
  • देहरादून

विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों ने जलाए दस्तावेज

RNS INDIA NEWS 03/01/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों का धरना 16वें दिन भी जार रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने नौकरी के दौरान के दस्तावेज, आदेश और ट्रेनिंग प्रमाणपत्रों की सामूहिक रूप से अहंकार कुंड में आहूति दी। विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे बर्खास्त कर्मियों का कहना है कि विधानसभा सचिवालय की ओर से 2018 में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की ओर से 150 कार्मिकों के पक्ष में दिए गए आदेश और 2022 में हाईकोर्ट की एकल बेंच की ओर से 222 बर्खास्त कार्मिकों के पक्ष में दिए गए स्टे आर्डर की अवहेलना की गई है। कहा कि विधानसभा की ओर से कई तथ्यों को नजरअंदाज करते हुए सभी कार्मिकों को बिना पूर्व सूचना के एक झटके में बर्खास्त किया गया। कर्मचारियों ने शीघ्र ही न्याय की गुहार लगाई है। इस बीच बर्खास्त कार्मिकों ने घंटाघर के पास पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से सरकार के विरुद्ध बेरोजगारों की मांगों को लेकर आयोजित पैदल मार्च में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्मिकों ने जोरदार नारेबाजी कर सरकार व विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह रौतेला, गिरीश सिंह, गोपाल नेगी, ललित धानक, मोहन सिंह, अनिल नैनवाल, कुलदीप सिंह, सोनम गोस्वामी, जीवन सिंह, सुशील, नीरज कुमार, प्रतिभा तिवारी, स्वाति, रविंद्र सिंह रावत, कैलाश अधिकारी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, अजीत सिंह मेहता, ओम प्रकाश, भीम सिंह, गोकुल सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव पर भड़के कांग्रेसी, भाजपा सरकार का पुतला किया दहन
Next: अवैध निर्माण एवं अवैध पातन प्रकरण जांच में संलिप्ता परिलक्षित होने पर सम्बन्धित कार्मिकों का निलम्बन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.