Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में आने वाले दिनों में घर बनाना हो जाएगा महंगा?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में घर बनाना हो जाएगा महंगा?

RNS INDIA NEWS 11/04/2022
rns featured image new

बाहरी रेत-बजरी पर रोक, ट्रांसपोर्टरों ने किए ट्रकों के पहिए जाम

देहरादून। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में घर बनाना महंगा हो जाएगा? बाहरी राज्यों से रेत-बजरी पर रोक लगाए जाने के बाद अब ट्रांसपोर्टर भी लामबंध हो गए हैं। ऐसे में घर बनाने के लिए निर्माण कार्य मटीरियल के दामों में भी उछाल आना लाजमी हो गया है। उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से रेत, बजरी लाने पर लगी रोक के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। दून डम्पर जन कल्याण समिति ने सरकार के फैसले के विरोध में डम्पर खड़े करने का फैसला किया है।

ट्रांसपोर्टरों के इस कदम से देहरादून में बिल्डिंग मटिरियल और महंगा होने का खतरा पैदा हो गया है। दरअसल कुछ समय पूर्व राज्य सरकार ने हिमाचल सहित अन्य राज्यों से उत्तराखंड में रेत, बजरी आदि लाने पर रोक लगा दी है। इससे पांवटा साहिब से उत्तराखंड में खनन सामग्री नहीं आ पा रही है।

देहरादून जिला प्रशासन की ओर से बाहर से आने वाले वाहनों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है जिसे बाहर से रेत, बजरी लाने वाले वाहनों को जब्त करने का अधिकार दिया गया है। प्रशासन के इस फैसले के बाद पिछले तीन दिनों में कई ट्रकों के खिलाफ चालान आदि की कार्रवाई हो गई है। इससे नाराज ट्रक ऑपरेटरों ने हड़ताल शुरू कर दी है।

हिमाचल से उत्तराखंड में मटिरियल की सप्लाई करने वाले ट्रांसपोर्टरों के समूह दून डम्पर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि सरकार व जिला प्रशासन के निर्णय के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने सभी ट्रक व डम्पर खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के साफ दिशा निर्देश हैं कि रेत, बजरी पर रोक नहीं लगाई जा सकती लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस तरह के आदेश किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें क्रशर से तैयार माल भी नहीं लाने दिया जा रहा है।

सामग्री की किल्लत होने का खतरा
सरकार की ओर से बाहरी राज्यों से रेत, बजरी की सप्लाई बंद किए जाने के बाद पहले ही दून में रेत प्रति टन चालीस रुपये तक महंगी हो चुकी है। लेकिन इसके बाद अब ट्रांसपोर्टरों की ओर से पूरी तरह हड़ताल किए जाने के फैसले से यह कीमत और बढ़ सकती है। यही नहीं, राजधानी में मटीरियल का संकट पैदा होने की नौबत भी आ गई है। दरअसल यमुना में एक दो खनिज पट्टे हैं जहां इतनी मात्रा में खनिज नहीं है। ऐसे में राजधानी में बड़ी मात्रा में बाहर से मटीरियल की सप्लाई होती है। लेकिन हड़ताल की वजह से अब दिक्कत हो सकती है। इससे मकान बना रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

चार वाहन सीज, दो लाख रुपये जुर्माना
प्रतिबंध के बावजूद बाहरी राज्यों से आ रही खनन सामग्री के वाहनों पर प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। चार वाहन सीज कर भारी जुर्माना लगाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि एसडीएम डोईवाला युक्ता मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व विभाग ने डोईवाला क्षेत्र में शनिवार देर रात को छापेमारी की। इसमें हरियाणा, सहारनपुर (यूपी) से रेत लादकर आ रहे चार डंपर वाहन सीज किए गए। साथ ही संचालकों पर ?दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। छापेमारी टीम में पुलिस टीम के साथ जिला खान अधिकारी वीरेंद्र सिंह भी शामिल रहे। चेताया कि भविष्य में भी छापेमारी जारी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस में हार पर रार! पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने गुटबाजी का लगाया आरोप
Next: ओएफडी कर्मचारी से साइबर ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.