Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कांग्रेस में हार पर रार! पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने गुटबाजी का लगाया आरोप
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कांग्रेस में हार पर रार! पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने गुटबाजी का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 11/04/2022
default featured image

देहरादून।  विधानसभा चुनाव में हार के लिए गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराए जाने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बांहे चढ़ा ली। सोमवार को मीडिया से बातचीत में प्रीतम ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी ने स्थानीय नेताओं पर गुटबाजी का गंभीर आरोप लगाया है।

इस मामले की तत्काल जांच होनी चाहिए कि आखिर गुटबाजी की किसने?
अक्सर शांत व्यवहार के लिए जाने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, प्रभारी देवेंद्र यादव और अविनाश पांडेय पर हमला बोला है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा की यदि गुटबाज़ी के चलते पार्टी को हार मिली और उस गुटबाज़ी का हिस्सा अगर वो भी है, तो फिर वो अपनी विधायकी से इस्तीफ़ा देने को तैयार है। साथ ही उन्होने कहा कि अविनाश पांडेय और प्रभारी यादव को वो रिपोर्ट भी सार्वजनिक करनी चाहिए, जिसमें कहा गया है की पार्टी गुटबाज़ी के चलते हारी है।

हाईकमान इस मामले की जांच करे। मुझे बताया जाए कि पिछले पांच साल में मैंने कब गुटबाजी को बढ़ाने वाला बयान दिया या कोई ऐसा कार्य किया? प्रीतम ने कहा कि जब तक इस मामले की जांच नहीं होती और कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वो पार्टी में कोई पद नहीं लेंगे।

प्रीतम के घर समर्थक और फरियादियों का जमावड़ा
पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाने के फैसले से नाराज प्रीतम समर्थक आज दिन भी प्रीतम के यमुना कालोनी स्थित आवास पर डटे रहा। हालांकि इस दौरान प्रीतम के पास फरियादियों की कतार भी लगी रही। लोगों की शिकायतों पर प्रीतम भी लगातार अधिकारियों को फोन कर निर्देश देते रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड एक युवा राज्य।। डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगों का शीघ्र होगा निराकरण : उत्तराखंड सीएम
Next: उत्तराखंड में आने वाले दिनों में घर बनाना हो जाएगा महंगा?

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.