Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूकेडी ने किया अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को प्रदर्शन
  • देहरादून

यूकेडी ने किया अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 21/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। अंकिता हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने को लेकर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई। आरोप लगाया कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं, इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए सरकार कड़ा कानून बनाए। सोमवार को यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री मोहन सिंह असवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील चौक पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को बचाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी की राजनीतिक पहुंच है। हत्याकांड के पहले दिन से ही आरोपी को बचाने के प्रयास हो रहे हैं। लिहाजा मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए। यूकेडी सीबीआई जांच की मांग को लेकर संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नंदन कुमार को सौंपकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गंगा बर्तवाल, संयोजक उषा असवाल, जिलाध्यक्ष परवादून संजय डोभाल, उपेंद्र सकलानी, सरोजनी राणा, विपिन रावत, गंगोत्री रमोला, अवतार बिष्ट, लक्ष्मी बुडाकोटी, शिव प्रसाद सेमवाल, बीना रावत, उषा चौहान, शकुंतला कलूड़ा, सुलोचना इस्टवाल, लक्ष्मी कठैत, केंद्रपाल तोपवाल, राजेश्वरी चौहान आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरा युवक, गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
Next: छात्र-छात्राओं को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.