Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों को मिले कड़ी सजा : उक्रांद
  • देहरादून

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों को मिले कड़ी सजा : उक्रांद

RNS INDIA NEWS 15/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उक्रांद युवा प्रकोष्ठ ने राज्य की कानून व्यवस्था, नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। इसके लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, साथ ही राज्य में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं, यह चिंतनीय विषय है। कुछ दिन पूर्व चमोली की रहने वाली दो नाबालिग सगी बहनों को सहारनपुर के दो विशेष धर्म के युवकों ने बहला फुसलाकर देहरादून के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इसके अलावा भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में बढ़ोतरी का कारण आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई ना करते हुए उनके साथ नरमी बरतना भी है, जिस प्रकार से नाबालिग बच्चों के साथ हो रहे दुराचार के लिए पोक्सो एक्ट में सजा का प्रावधान है, लेकिन राज्य भर में सैकड़ों ऐसे केस के बाद भी उन पर कारवाई नहीं की जाती, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राज्य में किसी भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म, यौन शोषण की घटनाओं पर तत्काल कारवाई कर पोक्सो एक्ट की धाराओं में तत्काल सजा देने की मांग की है। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष परवीन चंद रमोला, केंद्रीय प्रवक्ता नेहा उनियाल, मीडिया प्रभारी किरन रावत, केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन साजवान, केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी, भोला दत्त चमोली, मीनाक्षी घिल्डियाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, अशोक नेगी, नेहा उनियाल, ललिता गुसाईं, मधु सेमवाल, दीपक रावत, प्रताप कुंवर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा को बदनाम करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर : राधा रतूड़ी
Next: एडवांस में श्रद्धालुओं को यात्रा पर ले जाने वाले ट्रेवल एजेंट पर होगी कार्रवाई: कमिश्नर गढ़वाल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.