Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा को बदनाम करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर : राधा रतूड़ी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चारधाम यात्रा को बदनाम करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर : राधा रतूड़ी

RNS INDIA NEWS 15/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि फेक न्यूज के जरिए चारधाम यात्रा को बदनाम करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का दुष्प्रचार करने वालों तथा फेक वीडियो बनाने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा यात्रा को लेकर भ्रमक और गलत बातें प्रसारित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चारधाम में क्राउड मैनेजमेंट व ट्रैफिक मैनेजमेंट पर फोकस किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह जगह स्थापित हॉल्डिंग प्लेस पर पेयजल, शौचालय तथा भोजन आदि सुविधाओं का लाइव टेलीकास्ट कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने चारधामों के लाइव टेलीकास्ट के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को 24 घंटे अपने मोबाइल फोन खुले रखने के निर्देश दिए और कहा कि लोगों की शिकायतों का तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने प्रभारी सचिवों को सचिवालय से ही चारधाम यात्रा की मॉनीटरिंग के निर्देश दिए।

मेडिकल हिस्ट्री छिपाने वालों से कड़ाई से निपटें
मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा पर आने वाले कुछ श्रद्धालुओं द्वारा रजिस्ट्रेशन के दौरान अपनी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ना देने या गलत जानकारी देने के मामलों को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए कि 50 साल से अधिक आयु के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस किया जाए। स्वास्थ्य सचिव ने इस दौरान बताया कि चारधाम रूट पर 184 डॉक्टर तैनात किए गए हैं। इनमें 44 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स हैं। श्रीनगर में कैथलैब शुरू की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रद्धा व अभिषेक ने सबसे ऊंचे शिव मंदिर में बनाया रिकार्ड
Next: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों को मिले कड़ी सजा : उक्रांद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.