Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बड़ी खबर – उत्तराखंड सरकार को लगने जा रही है बड़ी चपत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बड़ी खबर – उत्तराखंड सरकार को लगने जा रही है बड़ी चपत

RNS INDIA NEWS 02/08/2020
rns featured image new

आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल और टैबलेट मुहैया करवाने की आड़ में बड़ी धांधली की पृष्ठिभूमि तैयार

देहरादून। उत्तराखंड में आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल और टैबलेट मुहैया करवाने की आड़ में बड़ी धांधली की पृष्ठिभूमि तैयार की गई है। इससे उत्तराखंड सरकार को बड़ी चपत लगने जा रही है। स्थिति यह है कि जिस फीचर के मोबाइल फोन को खरीदने के लिए भारत सरकार ने दिशानिर्देश दिए हैं, उसे उत्तराखंड के अधिकारियों ने दरकिनार कर महंगे और ज्यादा फीचर वाले मोबाइल फोन खरीदने के लिए टैंडर निकाला है। जीरो टालरेंस का दावा करने वाली सरकार के ही कुछ अधिकारी सैमसंग मोबाइल को करोड़ों रुपए का ठेका देने जा रहे हैं। इसके लिए इन अधिकारियों ने टेंडर को ऐसा मूर्तरूप दिया है कि चाहकर भी कोई अन्य मोबाइल कंपनी इस टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा ही न ले सके। इनफार्मेशन टेक्नोलाजी डेवलेपमेंट एजेंसी (आईटीडीए), उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से 7,835 स्मार्ट फोन और 3,076 टैबलेट और बायोमेट्रिक उपकरणों की खरीद के लिए एक टेंडर निकाला है। ये मोबाइल और टैबलेट आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम के लिए खरीद की जा रही है। टेंडर में उत्पाद की तकनीक, नियम और शर्तें विशेष रूप से उक्त मोबाइल कंपनी का पक्ष लेने के लिए तैयार की गई है। इसके लिए कुछ दिन पहले हुई एक बैठक में कई मोबाइल निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार और सवाल रखे थे, जिससे टेंडर में किसी बड़े ब्रांड के प्रति पक्षपात न हो सके। बावजूद इसके आईटीडीए ने उन सवालों को अनदेखा कर दिया है। आईटीडीए के अधिकारियों ने इन सवालों को अनदेखी करते हुए सैमसंग मोबाइल कंपनी के अनुसार टैंडर निकाल दिया। सूत्र बताते हैं कि इस खेल में एनएचएम उत्तराखंड के कुछ अधिकारी भी उक्त मोबाइल कंपनी के पक्ष में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीडी उत्तराखंड चैनल को सभी प्राइवेट डीटीएच में उपलब्ध कराने का किया अनुरोध
Next: सकारात्मक पोस्ट के साथ दुष्प्रचार का भी जवाब दें सोशल मीडिया प्रभारी: सीएम

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.