Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सकारात्मक पोस्ट के साथ दुष्प्रचार का भी जवाब दें सोशल मीडिया प्रभारी: सीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सकारात्मक पोस्ट के साथ दुष्प्रचार का भी जवाब दें सोशल मीडिया प्रभारी: सीएम

RNS INDIA NEWS 02/08/2020
14 (1)

देहरादून। फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर जैसे आधुनिक संचार माध्यमों पर भाजपा से जुड़े सोशल मीडिया प्रभारी सकारात्मक पोस्ट तो करें ही साथ ही विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार और मनगढ़ंत आरोपों का भी जवाब दें। जनता दर्शन हॉल मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा महानगर एवं मंडलों के सोशल मीडिया प्रभारियों को संबोधित करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज नियमित मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया की भी सरकार संगठन तथा समाज में महत्वपूर्ण भूमिका हो गई है विशेषकर इस कोरोना काल में सोशल मीडिया का महत्व बड़ा है क्रिया की प्रतिक्रिया आने में अब समय नहीं लगता ऐसे में आवश्यक है कि आप की पैनी नजर सोशल मीडिया माध्यमों पर 24 घंटे सातों दिन बनी रहे जिससे संगठन एवं सरकार के सकारात्मक कार्यों तो जन-जन तक जाएं ही अपितु विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब भी दिया जा सकें।
महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने सोशल मीडिया प्रभारियों से अपेक्षा की कि वह केंद्र , राज्य सरकार एवं नगर निगम से जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक प्रचारित करें ताकि इन योजनाओं में जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सोशल मीडिया प्रभारियों को कहा कि इस संक्रमण काल में संगठन द्वारा किए गए सेवा कार्यों प्रवासियों की सहायता मास्क सैनिटाइजर एवं खाद्यान्न वितरण आदि का अधिकाधिक प्रसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करें जिससे आने वाले समय में पार्टी को इसका लाभ मिल सकें। बैठक में मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया समन्वयक सुबोध भंडारी सह समन्वयक परितोष सेठ जनसंपर्क अधिकारी अभय रावत महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी रतन चौहान सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग सह प्रभारी करुण दत्ता नीलू साहनी पूनम शर्मा सहित सभी मंडलों के महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बड़ी खबर – उत्तराखंड सरकार को लगने जा रही है बड़ी चपत
Next: उत्तरकाशी वन प्रभाग क्षेत्र में बनाया जायेगा हिम तेंदुए का संरक्षण केन्द्र

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.