Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
  • देहरादून

उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने सरकार के खिलाफ 15 जून को सरकार को जगाने के लिए महासंघ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करेगा। इसके बाद आंदोलन के अगले चरण की रणनीति तैयार की जाएगी। रविवार को संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित उत्तराखंड परिवहन महासंघ के कार्यालय में आंदोलन संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें कोरोना संकट में परिवहन व्यवसाय की मंदी पर चर्चा की गई। महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्रियों से दो वर्ष का टैक्स माफ करने, चालक, परिचालकों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने, मोटर मालिकों को चारधाम यात्रा बंद होने का मुआवजा देने की मांग कई बार कर चुके हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक परिवहन व्यवसायियों के हित में किसी तरह का फैसला नहीं लिया है। यातायात पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि 15 दिन से परिवहन व्यवसायी आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सरकार को जगाने के लिए 15 जून को संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करेंगे। मौके पर टीजीएमओसी उपाध्यक्ष जसपाल राणा, गढ़वाल मंडल बहुद्देशीय के संचालक विनोद भट्ट, जीप कमांडर यूनियन अध्यक्ष बलवीर नेगी, ऑटो विक्रम महासंघ अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, गढ़वाल टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, टीजीएमओसी संचालक बलवीर सिंह रौतेला, हेमंत डंग, मदन काला, मेघ चौहान, योगेश उनियाल, नवीन तिवारी, हरीश नौटियाल, गोपाल जुगलान, अवतार सिंह, प्यार सिंह गुनसोला, दलवीर कलूड़ा, मदन कोठारी, मनोज आर्य, बृजेश उनियाल, राकेश सेमवाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजी दौरे पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने किए महासू देवता के दर्शन
Next: पर्यटकों से गुलजार रही ऋषिनगरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.