Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निजी दौरे पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने किए महासू देवता के दर्शन
  • देहरादून

निजी दौरे पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने किए महासू देवता के दर्शन

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
rns featured image new

विकासनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव कुमार बालियान अपने निजी दौरे पर जौनसार-बावर के सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल पहुंचे। इस दौरान मंत्री को कोरोना संक्रमण के चलते हनोल मंदिर के कपाट सभी श्रद्धालुओं के लिए बंद होने की जानकारी मिली। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मंदिर समिति के नियमों का पालन कर प्रवेश द्वार के गेट से महासू देवता के दर्शन कर मत्था टेका। इसके बाद उनका काफिला चकराता के कनासर रेंज के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव कुमार बालियान अपने निजी दौरे पर मोरी-पुरोला रूट से जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर के प्रमुख धाम सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हनोल मंदिर के कपाट सभी श्रद्धालुओं के लिए इन दिनों बंद होने की जानकारी पता चली। केंद्रीय राज्यमंत्री के हनोल आगमन की सूचना मिलने से मंदिर समिति के लोग उनके स्वागत के लिए प्रवेश द्वार पर पहुंचे और गेट का ताला खोला। मंदिर समिति ने केंद्रीय राज्यमंत्री से देवता के दर्शन के लिए कपाट खोलने की बात कही, लेकिन मंत्री ने देवता के दरबार में सभी श्रद्धालुओं के लिए एक समान व्यवस्था होने की बात कहकर आम श्रद्धालु की तरह ही प्रवेश द्वार के गेट पर ही मत्था टेका और महासू देवता से आशीर्वाद लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा महासू देवता के दर्शन की चाह उनकी काफी समय से थी, जो आज देवता का भव्य मंदिर देखकर पूरी हो गई। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने चातरा-हनोल पंचायत के प्रधान हरीश राजगुरु के कैंप कार्यालय हनोल में चल रहे 18 से 44 वर्ष की आयु वाले युवा नागरिकों के लिए संचालित स्वास्थ्य विभाग की ऑफलाइन वैक्सीनेशन सेंटर की व्यवस्था देखी और ग्रामीणों से संक्षिप्त मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री हनोल से वन विश्राम गृह त्यूणी पहुंचे और कुछ देर वहां ठहरने के बाद रात्रि विश्राम के लिए चकराता वन प्रभाग के कनासर गेस्ट हाउस चले गए। यहां स्थानीय पुलिस-प्रशासन और वन विभाग की टीम पहले से मंत्री की आगवानी में तैनात रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री के जौनसार भ्रमण पर कनासर पहुंचने की सूचना से चकराता के पूर्व मंडल अध्यक्ष जगतराम नौटियाल के नेतृत्व में कुछ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उनसे मिलने फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचे, लेकिन मंत्री ने किसी से मुलाकात नहीं की। निजी दौरे पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभी से दूरी बनाए रखी। केंद्रीय राज्यमंत्री के पास क्षेत्र की समस्या लेकर पहुंचे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मंत्री के नहीं मिलने से निराश होकर वापस लौट गए। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष जगतराम नौटियाल ने मंत्री के निजी स्टाफ को जौनसार में पशुपालन एवं डेयरी विकास के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रेंज अधिकारी एमएस गुसाईं, राजस्व उपनिरीक्षक सुरेशचंद जिनाटा, थानाध्यक्ष संदीप पंवार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून अस्पताल की दीवार गिरी
Next: उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.