Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने मंदिर परिसरों में चलाया सफाई अभियान
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने मंदिर परिसरों में चलाया सफाई अभियान

RNS INDIA NEWS 21/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से रविवार को करबला और डोली डाना मंदिर परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्रीय कार्यालय के साथ ही अल्मोड़ा शाखा, धारानौला शाखा और शैल एनटीडी शाखा के सभी कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान बैंककर्मियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर कूड़ा-कचरा एकत्र किया और उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैंक कर्मियों की इस पहल से स्थानीय लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश गया और सहयोग की भावना भी मजबूत हुई। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा चलाया गया यह अभियान समाज में स्वच्छता और सामुदायिक एकता की मिसाल बना। बैंककर्मियों की एकजुटता और समर्पण से यह आयोजन सफल रहा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का व्यापक संदेश फैला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग ने 3 साल के बच्चे का अपहरण कर चट्टान से फेंका, सिर पर पत्थर मारकर दी दर्दनाक मौत
Next: पटवारी की मौत में अफसर पत्नी और सास पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.