Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पटवारी की मौत में अफसर पत्नी और सास पर मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

पटवारी की मौत में अफसर पत्नी और सास पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 21/09/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  तालबपुर निवासी राजस्व उपनिरीक्षक दौलत सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने उनकी पत्नी ललिता और सास राजबाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मृतक के भाई पाकेश कुमार ने बताया कि दौलत सिंह तहसील बाजपुर में कार्यरत थे और उनका विवाह नवंबर 2019 में ललिता से हुआ था। भाभी ललिता वर्तमान में सहायक समाज कल्याण अधिकारी (एएसडब्ल्यूओ) गदरपुर/जसपुर में तैनात हैं। पाकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि अक्सर माता-पिता बीमारी और मेरे पढ़ाई के खर्च को लेकर भाभी भाई दौलत सिंह से झगड़ा करती थी। जबकि वह माता-पिता का इलाज कराना चाहते थे। इसी वजह से भाभी उन्हें लेकर काशीपुर में सरकार क्वार्टर में रहने लगीं। 27 अगस्त की सुबह लगभग 7:45 बजे उनकी अचानक मौत हो गई। जब वह काशीपुर पहुंचा तो प्रारंभ में भाभी ने बताया कि हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हुई, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने व उनकी मां ने यह कहा कि दौलत सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। पाकेश कुमार का आरोप है कि भाभी और सास ने उनके भाई को आत्महत्या के लिए उकसाया। इस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पत्नी और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों और सरकारी रिकॉर्ड की जांच भी शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने मंदिर परिसरों में चलाया सफाई अभियान
Next: राशिफल 22 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.