Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नाबालिग ने 3 साल के बच्चे का अपहरण कर चट्टान से फेंका, सिर पर पत्थर मारकर दी दर्दनाक मौत
  • राष्ट्रीय

नाबालिग ने 3 साल के बच्चे का अपहरण कर चट्टान से फेंका, सिर पर पत्थर मारकर दी दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 21/09/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में हुई एक मासूम बच्चे की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि बदले की भावना से 15 साल के नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग ने बदले की भावना से तीन साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर उस पर क्रूरता से हमला किया था। इसके बाद मासूम को रामजास पार्क में स्थित 30 फुट ऊंची चट्टान से धकेल दिया और उस पर पत्थर से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को मृतक की मां ने आनंद पर्वत थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका 4 साल का बेटा हर्ष शाम 6:30 बजे ट्यूशन से लौटने के बाद घर के पास खेल रहा था। कुछ देर बाद वह अचानक गायब हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आनंद पर्वत थाने में धारा 137(2) बीएनएस के तहत एफआईआर नंबर 525/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की गई, जिसमें आरोपी बच्चे के साथ दिखाई दिया। पीड़िता मां ने आरोपी की पहचान अपने पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर के रूप में की। इसके बाद टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। लंबी पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह 10वीं कक्षा तक पढ़ा है और स्कूल ड्रॉपआउट है। आरोपी और पीड़ित परिवार एक ही किराये के मकान में रहते हैं और दोनों परिवार वहां दुकानें चलाते हैं। दोनों परिवारों के बीच पुराने झगड़ों के कारण दुश्मनी चल रही थी।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को दोपहर में आरोपी ने मकान मालिक की मोटरसाइकिल चुराकर किसी अन्य इलाके में छोड़ दी थी। पीड़ित बच्चे की मां ने मकान मालिक को इसकी सूचना दे दी। इससे नाराज आरोपी के पिता ने उसे डांटा और पीटा। आहत आरोपी ने बदला लेने के इरादे से शाम 6:30 बजे ट्यूशन से लौटे हर्ष को बहकाकर रामजस पार्क के जंगल वाले इलाके में ले गया। वहां आरोपी ने बच्चे को 30 फुट ऊंची चट्टान से धकेल दिया, जिससे वह नीचे झाड़ियों में गिर पड़ा।
पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी ने हत्या के इरादे से बच्चे पर पत्थर से भी वार किया। फिर घायल हालत में बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के बयान के आधार पर बच्चे को घटनास्थल से गंभीर हालत में बरामद किया गया और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती था। हालांकि, शनिवार को बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद मामले में धारा 109(1) बीएनएस (हत्या) जोड़ी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को दी योजनाओं की जानकारी
Next: उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने मंदिर परिसरों में चलाया सफाई अभियान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.