Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • उद्योग लगाने के लिए पांच ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

उद्योग लगाने के लिए पांच ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
05 (3)

बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने एकल खिडक़ी सुगमता जिला प्राधिकृत समिति की बैठक ली। उन्होंने जिले में उद्योग लगाने के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा। जिसके बाद प्राप्त सभी पांच आवेदनों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। एकल खिडक़ी व्यवस्था का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयां स्थापित कर स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल ने बताया कि एकल खिडक़ी व्यवस्था के तहत विभागीय पोर्टल पर जिले के पांच लोगों ने उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदन किया है। जिसमें उत्तराखंड पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अग्निशमन विभाग, पॉवर कारपोरेशन, जल संस्थान और जिला विकास प्राधिकरण की सैद्धांतिक स्वीकृति भी ऑनलाइन ली है। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी पांच आवेदनों को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी। डीएम ने महाप्रबंधक से एकल खिडक़ी व्यवस्था के तहत होने वाले आवेदनों का ठीक प्रकार से परीक्षण का अपनी सैद्धांतिक सहमति देकर समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने को कहा। किसी प्रस्ताव में कमी पाए जाने पर अपनी टिप्पणी अनिवार्य रूप से लिखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रवासियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोडऩे को कहा। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, एडीएम राहुल गोयल, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, ईई ऊर्जा निगम भाष्कर पांडेय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉकडाउन के विरोध में व्यापारियों ने मनाया विरोध दिवस
Next: मंडलसेरा के उपभोक्ताओं ने किया एसडीओ का घेराव

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.