Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऊधमसिंह नगर में तीन पालिकाओं, छह नगर पंचायतों में बदला आरक्षण
  • ऊधम सिंह नगर

ऊधमसिंह नगर में तीन पालिकाओं, छह नगर पंचायतों में बदला आरक्षण

RNS INDIA NEWS 23/12/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   बीते दिनों नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों को लेकर जारी आरक्षण में कई नगर निकायों में बदलाव हुआ है। शासन की ओर से सोमवार को जारी की गई अधिसूचना के बाद ऊधमसिंह नगर जिले में तीन पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के आरक्षण में बदलाव हुआ है। बीते 14 दिसंबर को विभिन्न निकायों के अध्यक्षों का आरक्षण तय किया गया था। इसके बाद आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। इन पर सुनवाई के बाद शासन स्तर पर नए सिरे से आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। आरक्षण को लेकर अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद जहां आरक्षण में बदलाव हुआ है, वहीं तैयारियों में जुटे कई दावेदारों को झटका लगा है। आरक्षण में बदलाव के चलते दावेदारों की फेहरिस्त में शामिल नेताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गयी है। ऊधमसिंह नगर जिले की बात करें तो यहां रुद्रपुर नगर निगम और काशीपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए कोई फेरबदल नहीं हुआ है। दोनों ही नगर निगमों को अनारक्षित रखा गया है। वहीं नगर पालिकाओं की बात करें तो जिले में तीन पालिकाओं के आरक्षण में बदलाव हुआ है। इसमें गदरपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद को पूर्व की अधिसूचना में महिला आरक्षित किया गया था, जबकि अब इसे अनारक्षित यानी सामान्य कर दिया गया है। वहीं बाजपुर नगरपालिका को पहले ओबीसी आरक्षित किया गया था, जबकि अब इसे भी अनारक्षित किया गया है। वहीं पहली बार अस्तित्व में आई नगला नगरपालिका को ओबीसी महिला आरक्षित किया गया था। अब जारी अधिसूचना में इसे अनारक्षित किया गया है। वहीं 14 दिसंबर को जारी लिस्ट में जिले की दो नगर पंचायतों को छोड़कर सभी में आरक्षण बदला गया था। सोमवार को जारी अधिसूचना में एक बार फिर से जिले की छह नगर पंचायतों में आरक्षण बदला है। इसमें महुआडाबरा, सुल्तानपुर पट्टी, दिनेशपुर, शक्तिगढ़, गूलरभोज और लालपुर नगर पंचायतें शामिल हैं।

पालिकाओं में यहां बदला आरक्षण
पालिका    पहले     अब
गदरपुर महिला अनारक्षित
बाजपुर ओबीसी अनारक्षित
नगला   ओबीसी महिला अनारक्षित (पहली बार चुनाव होगा)

नगर पंचायतों में यहां बदला आरक्षण
नगर पंचायत   पहले         अब
महुआडाबरा ओबीसी अनूसूचित जाति
सुल्तानपुर पट्टी ओबीसी अनारक्षित
दिनेशपुर सामान्य ओबीसी
शक्तिगढ़ ओबीसी महिला अनारक्षित
गूलरभोज         ओबीसी महिला अनारक्षित
लालपुर महिला ओबीसी महिला (पहली बार चुनाव होगा)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य के 5.68 लाख उपभोक्ताओं का पानी का विलंब शुल्क माफ
Next: 300 छात्र-छात्राओं को निशुल्क कंबल बांटे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.